Live
Search
Home > जनरल नॉलेज > Emergency में संजीवनी की तरह काम करेंगे ये 5 हेल्पलाइन नंबर, फोन में जरूर रखें सेव, देखें लिस्ट

Emergency में संजीवनी की तरह काम करेंगे ये 5 हेल्पलाइन नंबर, फोन में जरूर रखें सेव, देखें लिस्ट

चलिए जानते हैं कौन सी परिस्थिति में कॉन से नंबर को डायल करना चाहिए. Ministry of Social Justice & Empowerment, GOI द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इन हेल्पलाइन नंबर्स की लिस्ट शेयर की गई है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 18, 2026 18:02:28 IST

Mobile Ads 1x1

Emergency Helpline Numbers: हमारी निजी जिंदगी में कब कौन सी समस्या या परिस्थिति सामने आ जाए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. मुसीबत के समय जैसे स्मार्टफोन्स में SOS का ऑप्शन होता है ठीक उसी तरह से सरकार द्वारा कुछ हेल्पलाइन नंबर्स बनाए गए हैं, जिनपर कॉल करके आप मदद ले सकते हैं. चाहे वह किसी दुर्घटना की जानकारी देना हो या किसी के बीमार पड़ने पर इलाज की मदद मांगना हो. ऐसी स्थिति सामने आने पर आप कुछ हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके न केवल अपनी बल्कि, अन्य लोगों की जिंदगी भी बचा सकते हैं. इसलिए आपको इन हेल्पलाइन नंबर्स को अपनी डायरी और फोन में जरूर सेव करके रखना चाहिए.

1. वरिष्ट सहायता हेल्पलाइन नंबर: 14567 

सरकार द्वारा वरिष्ट नागरिकों की सहायता के लिए 14567 हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है. यह एक टॉल फ्री नंबर है, जिसपर कॉल करके आप मदद ले सकते अगर कोई बुजुर्ग या वरिष्ट नागरिक बीमार है या आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है या फिर बेघर हैं तो ऐसे में आप इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं. इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग की मदद की जाएगी. 

2. अनुसूचित जाति: 14566 

14566 हेल्पलाइन नंबर को खासतौर पर अनुसूचित जाति के लोगों पर होने वाले अत्याचार या प्रतारणा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. हालांकि, अब ऐसे मामले सुनने को बहुत कम मिलते हैं. लेकिन, अगर आप अनुसूचित जाति के हैं और आपको कोई जाति को लेकर तंज कस रहा है या परेशान कर रहा है तो आप निश्चिंत होकर इस हेल्पलाइन पर फोन कर सकते हैं. 

3. ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए: 14427 

इस हेल्पलाइन नंबर को ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए बनाया गया है. अगर इस समाज के लोगों को कोई नीचा दिखाता है या फिर उनके साथ भेदभाव करता है तो ऐसे में यह हेल्पलाइन नंबर काफी काम आएगा. यह हेल्पलाइन नंबर आपको सशक्तिकरण और जानकारी भी देता है. 

4. नशा छोड़ने के लिए मदद: 14446 

अगर आप नशा छोड़ना चाहते हैं तो 14446 पर कॉल करें. यह हेल्पलाइन आपके लिए नशा मुक्ति केंद्र की तरह काम करेगी. इस नंबर पर कॉल करके आप मनोवैज्ञानिक सहायता लेने के साथ ही साथ नशा छोड़ने की टिप्स भी ले सकते हैं. यही नहीं, इससे घर बैठे आप अपने आस-पास के नशा मुक्ति केंद्र की भी जानकारी ले सकते हैं. 

5. कचरा बिनने वालों के लिए मदद: 14473 

सरकार द्वारा कचरा बिनने वालों, सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों के लिए यह हेल्पलाइन नंबर बनाई गई है. ऐसे लोगों को सुविधा देने और उनके साथ हो रही परेशानियों और काम में आने वाली बाधा को सुनने के लिए यह हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है. 

MORE NEWS