<

कहां से आया Fan शब्द? जानें इसका रोचक इतिहास

Fan Word Origin: फैन शब्द तो आप सभी बोलते और सुनते है, लेकिन क्या आप जानते है कि यह शब्द आया कहां से?

Fan Meaning History: कल हुए India- Paksitan मैच में भारी संख्या में फ़ैन अपने देश को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियम पहुंचे, वहीं कुछ ने टीवी पर इस मैच को देखा. हार हो या जीत दोनों देशो के फैन अपने खिलाड़ियों के समर्थन में खड़े दिखे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फैन शब्द आखिर आया कहां से और इसका इतिहास क्या है? आज हम जानेंगे कि इस छोटे से शब्द ने पूरे देश में कैसे हिस्सा बना.

कहां से आया फ़ैन शब्द?

‘फ़ैन’ शब्द की जड़ें अमेरिका से जुड़ी हैं. साल 1887 में पहली बार इसका उल्लेख मिलता है. उस समय टेड सुलीवॉन, जो सेंट लुईस ब्राउन्ज़ बेसबॉल टीम के मैनेजर थे, ने इस शब्द को लोकप्रिय बनाने का श्रेय पाया. फिलाडल्फ़िया की एक खेल पत्रिका ‘स्पोर्टिंग लाइफ़’ ने इस बात को दर्ज किया कि टेड सुलीवॉन ने ही सबसे पहले बेसबॉल के दीवानों के लिए ‘फ़ैन’ शब्द का प्रयोग किया. यह शब्द वास्तव में ‘फ़ैनेटिक’ (Fanatic) का छोटा रूप था, जिसका अर्थ है कट्टर, अत्यधिक जुनूनी समर्थक.

टेड सुलीवॉन और ‘फ़ैनेटिक’ से ‘फ़ैन’ तक

सुलीवॉन के मुताबिक़, उनकी टीम के मालिक क्रिस वॉन दर अहे के साथ काम करते समय उन्हें बार-बार ऐसे लोगों से सामना करना पड़ता जो टीम के संचालन में दखल देते. ये लोग बेसबॉल के बेहद दीवाने थे और हर छोटी-बड़ी बात में राय देने लगते. सुलीवॉन ने मज़ाक में उन्हें ‘फ़ैनेटिक्स’ कहा. इस पर क्रिस ने हँसते हुए कहा कि क्यों न इन्हें ‘फ़ैन्ज़’ कहें?  यह छोटा और चटपटा शब्द सबको पसंद आ गया और धीरे-धीरे यह मीडिया और खिलाड़ियों की ज़ुबान पर चढ़ गया.

पुराने शब्दों को पीछे छोड़ता ‘फ़ैन’

‘फ़ैन’ शब्द के प्रचलन से पहले दर्शकों के लिए ‘फ़िएन्ड’ (Fiend, 1865) और ‘क्रैंक’ (Crank, 1882) जैसे शब्द इस्तेमाल किए जाते थे. लेकिन ‘फ़ैन’ का उच्चारण आसान था और इसमें एक हल्का-फुल्का हास्य भी झलकता था. यही वजह रही कि 20वीं सदी की शुरुआत तक यह शब्द अमेरिकी खेल पत्रकारिता और दर्शकों के बीच गहराई से स्थापित हो चुका था. 1901 के एक शब्दकोश में भी यह दर्ज किया गया कि संवाददाताओं में ‘फ़ैन’ शब्द खूब चलन में है.

फ़ैनडम से लेकर फ़ैन क्लब तक

‘फ़ैन’ शब्द इतना लोकप्रिय हुआ कि इससे कई नए शब्दों और परंपराओं का जन्म हुआ:

  • Fan mail (1924) – जब दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को पत्र लिखने लगे.
  • Fan letter (1932) – औपचारिक पत्रों का रूप.
  • Fan club (1941) – किसी स्टार या टीम के समर्थकों का संगठित समूह.
  • Fanzines (1940 के दशक में) – साइंस फ़िक्शन के प्रशंसकों द्वारा निकाले जाने वाले पत्र-पत्रिकाएं.

धीरे-धीरे यह शब्द केवल खेल तक सीमित नहीं रहा बल्कि सिनेमा, संगीत और साहित्य तक फैल गया.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST