<

IBPS RRB Clerk Admit Card 2025: जारी हुआ एडमिट कार्ड! ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा की अहम तिथियां

IBPS Clerk Prelims Admit Card 2025 Download: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आइए, जानते हैं इसे कहां से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

IBPS RRB Clerk Admit Card 2025: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है. ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) प्रीलिम्स एग्जाम देने वाले कैंडिडेट अपना हॉल टिकट IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते है. ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 14 दिसंबर 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.

एग्जाम की तारीखें जानें

  • ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 6, 7, 13 और 14 दिसंबर, 2025 को होगा.
  • एग्जाम का समय: 45 मिनट
  • कुल सवाल: 80
  • कुल मार्क्स: 80
  • पेपर में दो सेक्शन होंगे: रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी.

IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

प्रीलिम्स एग्जाम देने वाले कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है.

  • सबसे पहले, ऑफिशियल IBPS वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होम पेज पर IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें.
  • सबमिट पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • एडमिट कार्ड को ध्यान से देखें और डाउनलोड करें.
  • भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ज़रूर लें.

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे कॉल लेटर और उस पर लगे स्टैम्प/ऑथेंटिकेटेड ID प्रूफ की एक कॉपी संभाल कर रखें. जिन्हें मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें प्रीलिम्स कॉल लेटर, मेन्स कॉल लेटर और “इन्फॉर्मेशन हैंडआउट” में बताए गए दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे.

इस बार क्या नया है? (Trending Info)

  • कई राज्यों में एग्जाम सेंटर की संख्या बढ़ा दी गई है.
  • पिछले साल के मुकाबले ज़्यादा कैंडिडेट हिस्सा ले रहे है.
  • एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन लेवल थोड़ा मुश्किल होने की उम्मीद है.
Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST