<

Bihar Chunav General Knowledge: क्या आप जानते है! बिहार चुनाव 2020 में BJP कितनी सीटें जीती थीं?

Bihar Chunav 2025: 2020 में भाजपा ने बिहार में 74 सीटें जीतीं और 19.46 प्रतिशत वोट हासिल किया था. भाजपा NDA की मजबूत ताकत बनी. 2025 चुनाव में समीकरण बदलने की चर्चा जोरों पर है. ये बातें आगामी विधानसभा चुनाव पर मौसम को और भी दिलचस्प बना रही है.

Bihar Chunav General Knowledge: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है. इस बार कौन जीतेगा और किसकी पकड़ कमज़ोर होगी. इस पर चर्चाए जोरो पर है. लोग जीत-हार के लिए अलग-अलग पार्टियों पर दांव लगा रहे है. इसी सिलसिले में हम आपके लिए कुछ प्रमुख चुनावी आंकड़े लेकर आए है. क्या आप जानते हैं कि 2020 में भारतीय जनता 
पार्टी ने कितनी सीटें जीती थी.

2020 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जोरदार प्रदर्शन किया था. पार्टी ने पूरे बिहार में कुल 74 सीटें जीती थी. वोट शेयर के लिहाज से भाजपा को 19.46% वोट मिले थे. इस जीत ने भाजपा को एनडीए का सबसे मज़बूत स्तंभ बना दिया था.

किस क्षेत्र में कितनी सीटें?

अगर जोनवार नतीजों पर नज़र डालें तो भाजपा ने सबसे ज़्यादा सीटें उत्तर बिहार (29) में जीती, उसके बाद मध्य बिहार (15), मगध (10), सीमांचल (9) और दक्षिण बिहार (11) में। इस तरह, पार्टी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में मज़बूत प्रभाव दिखाया था.

इस बार क्या होगा?

इन नतीजा के बाद बिहार विधानसभा में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि राजद सबसे आगे रही है. एनडीए सरकार बनाने में भाजपा की मजबूती को अहम माना जा रहा था. अब सवाल ये है कि क्या भाजपा 2025 के चुनाव में 2020 का जादू दोहरा पाएगी? क्या मतदाताओं का भाजपा पर भरोसा बरकरार रहेगा, या समीकरण बदलेंगे? ये बातें आगामी विधानसभा चुनाव पर मौसम को और भी दिलचस्प बना रही है.

राहुल गांधी का आरोप

विपक्ष का आरोप था कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी कर रहा है और मोदी सरकार चुनाव आयोग से मिली हुई है. इसीलिए मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान वोट चोर गड्डी छोड़ का नारा बुलंद किया गया था. राहुल गांधी ने कहा कि आज बिहार का बच्चा-बच्चा कह रहा है वोट चोर गड्डी छोड़. सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या होगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST