<

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए सामान्य कोहरे और जहरीले स्मॉग में अंतर और सेहत पर पड़ने वाले नुकसान.

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में ठंड की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण का खतरा बढ़ने लगा है. राजधानी की हवा लगातार खराब हो रही है. प्रदूषण पर काबू पाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रैप-3 (GRAP-3) लागू कर दिया है. इसके तहत निर्माण कार्यों, तोड़फोड़ और पुराने डीजल वाहनों के इस्तेमाल पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं. वहीं, दिल्ली की सुबह और शाम के समय आसमान में सफेद-धूसर रंग की मोटी चादर दिखाई दे रही है. कई लोग इसे सामान्य कोहरा समझ रहे हैं, लेकिन यह धुंध प्रदूषण के कारण बनने वाला स्मॉग भी हो सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि फॉग और स्मॉग में क्या अंतर है और दोनों हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करते हैं.

क्या होता है फॉग यानी सामान्य कोहरा?

फॉग यानी कोहरा एक प्राकृतिक मौसमी प्रक्रिया है. जब हवा में मौजूद जलवाष्प तापमान कम होने के कारण पानी की छोटी-छोटी बूंदों में बदल जाती है, तो जमीन के आसपास कोहरा छा जाता है. इसे जमीन के करीब बना बादल भी कहा जाता है. सामान्य फॉग मुख्य रूप से पानी की छोटी बूंदों से बनता है. इसमें प्रदूषण के जहरीले कण होना जरूरी नहीं है. आमतौर पर सूरज निकलने और तापमान बढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगता है.

क्या होता है स्मॉग और क्यों है खतरनाक?

स्मॉग शब्द स्मोक (धुआं) और फॉग (कोहरा) से मिलकर बना है. जब हवा में मौजूद धुआं, धूल और प्रदूषण के छोटे-छोटे कण वातावरण में जमा हो जाते हैं, तो स्मॉग बनता है. इसमें PM 2.5, PM 10, नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे प्रदूषक शामिल हो सकते हैं. गाड़ियों का धुआं, फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण, पटाखे और पराली जलाने से निकलने वाला धुआं इसकी समस्या को बढ़ाते हैं. स्मॉग का रंग अक्सर भूरा या पीला दिखाई दे सकता है और यह लंबे समय तक वातावरण में बना रह सकता है.

फॉग और स्मॉग में कैसे करें पहचान?

फॉग और स्मॉग के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी बनावट और हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व हैं. फॉग प्राकृतिक रूप से बनता है, जबकि स्मॉग में प्रदूषण के हानिकारक कण मौजूद होते हैं. सामान्य कोहरा तापमान बढ़ने के साथ छंट सकता है, लेकिन स्मॉग धूप निकलने के बाद भी बना रह सकता है. हालांकि, केवल रंग या दिखाई देने वाली धुंध से दोनों की सही पहचान करना संभव नहीं है. इसके लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) और मौसम की जानकारी देखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Air Pollution: दिवाली के बाद जहरीली हुई देश की हवा, 1258 पहुंचा AQI; दिल्ली नहीं ये शहर बना प्रदूषण में नंबर-1

स्मॉग से कैसे करें खुद का बचाव?

  • मॉर्निंग वॉक से बचें: सुबह और शाम के समय जब प्रदूषण ज्यादा हो, तब आउटडोर एक्सरसाइज और मॉर्निंग वॉक न करें.
  • N-95 मास्क पहनें: घर से बाहर निकलते समय अच्छी क्वालिटी का N-95 मास्क इस्तेमाल करें.
  • आंखों का रखें ख्याल: आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं और बार-बार आंखों को रगड़ने से बचें.
  • पर्याप्त पानी पिएं: शरीर में पानी की कमी न होने दें और दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
  • प्रदूषण का स्तर चेक करें: घर से निकलने से पहले AQI जरूर देखें और प्रदूषण ज्यादा होने पर बाहर जाने से बचें.

ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिवाली पर जमकर आतिशबाजी, जहरीली हुई दिल्ली की हवा; AQI का आंकड़ा देख पकड़ लेंगे माथा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST