<

रोते समय आंखों से आंसू क्यों निकलते हैं? जानें भावनाओं और विज्ञान के बीच का चौंकाने वाला कनेक्शन

Science of Tears: आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी हम रोते हैं, चाहे खुशी की वजह से हो या दुख, हमारी आंखों में आंसू बहने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे विज्ञान क्या कहता है? रोने और आंसुओं के बीच का संबंध सिर्फ भावनाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है. आइए जानते हैं विस्तार से.

Science of Tears: हमारे शरीर और दिमाग में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में हम बचपन से जानते हैं, लेकिन इनके पीछे की वजह अक्सर अनजानी रहती है. एक ऐसा ही सवाल है कि जब हम रोते हैं, तो हमारी आंखों से आंसू क्यों निकलते हैं? बच्चे, जवान या बुजुर्ग,सभी रोते समय आंसू बहाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इसका विज्ञान क्या कहता है?

वैज्ञानिकों ने आंसुओं को तीन प्रमुख श्रेणियों में बांटा है, और हर प्रकार का अपना अलग काम है.

1. सुरक्षात्मक या वॉटरी आइज (Watery Eyes) 

 ये आंसू तब आते हैं जब आंख में कोई समस्या होती है, जैसे इंफेक्शन, एलर्जी या किसी चीज की वजह से जलन. यह हमारी आंखों की सुरक्षा और सफाई का काम करते हैं.

2.बेसल और नॉन-इमोशनल आंसू (Basal & Non-Emotional Tears)   

ये लगातार बनते रहते हैं और आंखों को नम रखते हैं. उदाहरण के लिए, प्याज काटते समय या आंख में धूल-मिट्टी जाने पर आंखें पानी करने लगती हैं. ये हमारी आंखों को सूखने से बचाते हैं और संक्रमण से सुरक्षा करते हैं.

3. भावनात्मक आंसू (Emotional Tears)   

ये आंसू तब निकलते हैं जब हम भावनाओं के चरम पर होते हैं – गुस्सा, खुशी या दुख. इन्हें क्राइंग आंसू भी कहा जाता है.

आंखों से आंसू आने की प्रक्रिया

हमारे मस्तिष्क का ‘लिंबिक सिस्टम’ भावनाओं को नियंत्रित करता है. इसके भीतर ‘हाइपोथैलेमस’ नाम का हिस्सा सीधे नर्वस सिस्टम से जुड़ा होता है. जब हम भावनाओं के चरम पर पहुंचते हैं, तो यह न्यूरोट्रांसमीटर के माध्यम से संकेत भेजता है और आंसू निकलने लगते हैं.इसका मतलब यह है कि रोना केवल दुःख व्यक्त करने का तरीका नहीं है, बल्कि हमारी भावनाओं का प्राकृतिक और शारीरिक प्रतिक्रिया भी है.

रोना सेहत के लिए फायदेमंद क्यों है?

आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार रोना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है.

  • जब हम रोते हैं, तो तनाव हार्मोन और शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ (टॉक्सिन्स) बाहर निकलते हैं.
  • क्राइंग आंसू में इन हॉर्मोन्स और टॉक्सिन्स की मात्रा सबसे अधिक होती है, इसलिए उनका बहना शरीर और दिमाग दोनों के लिए अच्छा होता है.
  • इसे हम ऐसे समझ सकते हैं जैसे पसीना और मूत्र शरीर से हानिकारक पदार्थ बाहर निकालते हैं, वैसे ही आंसू भी आंखों की सफाई और मानसिक राहत के लिए जरूरी हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST