<

दिल्ली का धाकड़ क्रिकेटर गिरफ्तार, संबंध बनाने के मामले में कोर्ट का आदेश, मुश्किल में फंसा करियर

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, न्यायिक प्रक्रिया पूरी होना अभी बाकी है. अभिषेक का करियर अब खतरे में पड़ गया है.

Abhishek Porel Arrested: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) मुश्किल में फंस गए हैं. अभिषेक को मंगलवार को कथित उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया. एबीपी रिपोर्ट के मुताबिक, कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के कुछ सप्ताह बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. मामले में एक युवती ने अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

शिकायत के अनुसार, युवती ने आरोप लगाया कि अभिषेक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए. बाद में कथित तौर पर उन्होंने युवती को धमकाया और आपत्तिजनक तस्वीरें पब्लिक करने की बात कहकर ब्लैकमेल किया. इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की और वह दोषी पाए गए. ऐसे में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी की आदेश दिए. हालांकि, न्यायिक प्रक्रिया पूरी होना अभी बाकी है.

18 धाराओं के तहत मामला दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक के खिलाफ कुल 19 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें ज्यादातर धाराएं गैर-जमानती बताई गई हैं. इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने हुगली के मोगरा थाने की पुलिस को अभिषेक के पास मौजूद मोबाइल फोन समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने का निर्देश दिया था.

संकट में पड़ा करियर
अदालत ने पुलिस को अब तक की कार्रवाई का विस्तृत विवरण देते हुए रिपोर्ट जमा करने को भी कहा था. गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि, आरोपों की पूरी सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं और घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. हालांकि, अब उनके करियर पर खतरा मंडराया है.
 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST