<

अगर सरकार चाहे तो जितने मर्जी नोट क्यों नहीं छाप देती? जानिए पैसे और अर्थव्यवस्था का असली लॉजिक

Currency Value Explained: क्या आपके मन में भी यह ख्याल आता है कि अगर नोट भारत में ही छप रहे हैं तो ज्यादा क्यों नहीं छाप लेते ताकि पैसों की कमी न है? आइए समझते है इसके पीछे छुपा लॉजिक.

RBI Money Printing Logic: अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है जब भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पास नोट छापने की मशीन है, तो फिर सरकार जितने चाहे उतने नोट क्यों नहीं छाप देती? अगर सरकार हर नागरिक को एक-एक करोड़ रुपये दे दे, तो गरीबी खत्म हो जाएगी, हर कोई अमीर बन जाएगा और बेरोजगारी भी दूर हो जाएगी. सुनने में यह सोच कितनी आकर्षक लगती है, लेकिन असलियत इससे बिल्कुल उलट और खतरनाक है. दुनिया के कई देशों ने ऐसा करने की गलती की है और नतीजा यह हुआ कि वहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ढह गई. नोट का मूल्य मिट्टी के बराबर हो गया, दुकानों में चीजें मिलना बंद हो गईं, और लोग खाने तक को तरस गए. तो आइए समझते हैं कि आखिर क्यों भारत जैसे देशों में सरकार असीमित मात्रा में नोट छापकर अमीर नहीं हो जाती, और करेंसी सिस्टम आखिर काम कैसे करता है.

नोट छापना क्यों नहीं है अमीरी की गारंटी?

सरकार के पास नोट छापने की शक्ति तो होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो जितनी मर्जी चाहे उतनी करेंसी छाप सकती है. असल में “नोट” सिर्फ एक कागज़ का टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की आर्थिक सेहत का प्रतीक होता है. उसकी वैल्यू इस बात पर निर्भर करती है कि देश में वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन कितना हो रहा है. अगर सरकार अचानक से करोड़ों रुपये बाजार में डाल दे, तो लोगों के पास पैसे तो बढ़ जाएंगे, लेकिन सामान उतना ही रहेगा. अब जब हर व्यक्ति के पास ज़्यादा पैसा होगा, तो मांग बढ़ जाएगी और चीज़ों की कीमतें आसमान छूने लगेंगी. यही कहलाती है मुद्रास्फीति (Inflation).

इतिहास गवाह है कि जब देशों ने ज़रूरत से ज़्यादा नोट छापे, तो वहां की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई. उदाहरण के तौर पर जिम्बाब्वे में एक वक्त ऐसा आया जब लोगों को एक ब्रेड खरीदने के लिए ट्रॉलीभर नोट ले जाने पड़ते थे, वेनेज़ुएला में पेट्रोल से भी सस्ता पैसा हो गया था क्योंकि उसकी वैल्यू लगभग खत्म हो चुकी थी. इसलिए, नोट छापना अमीरी नहीं बल्कि आर्थिक असंतुलन की शुरुआत होती है.

करेंसी सिस्टम कैसे काम करता है?

हर देश की करेंसी उसकी GDP (सकल घरेलू उत्पाद) के अनुपात में तय होती है. अगर देश में सामान और सेवाएं बन रही हैं, तो उसी हिसाब से मुद्रा का प्रवाह बनाए रखना जरूरी होता है. RBI और सरकार एक निश्चित गणना के आधार पर तय करते हैं कि कितनी करेंसी बाजार में रखनी चाहिए, ताकि न तो कमी हो और न ही ज़रूरत से ज़्यादा. आमतौर पर किसी देश में छापे गए नोट उसकी GDP के लगभग 1 से 2 प्रतिशत के बराबर होते हैं.

अगर सरकार इससे ज़्यादा नोट छाप देती है, तो इसके कई नकारात्मक परिणाम सामने आते हैं जैसे कि महंगाई (Inflation) तेज़ी से बढ़ जाती है, रुपये की अंतरराष्ट्रीय वैल्यू गिर जाती है, विदेशी निवेशक देश में पैसा लगाना बंद कर देते हैं, देश की सॉवरेन रेटिंग (Sovereign Rating) नीचे चली जाती है, सॉवरेन रेटिंग को आप देश का क्रेडिट स्कोर मान सकते हैं. अगर यह अच्छा है, तो देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सस्ता कर्ज मिलता है और निवेश बढ़ता है। लेकिन अगर यह गिर गया, तो अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव पड़ता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Bigg Boss 20: काश्वी को भूल लव गिल के हुए स्काउट? शो में बढ़ी नजदीकियां, नेटिजंस ने लगा दी क्लास

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 09:22:21 IST

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST