<
Categories: India News

एनजी ब्रांड की सूरत में दोबारा एंट्री, भव्य शुरुआत के साथ खुला एनजी मॉल

मॉल की आय का 60 प्रतिशत हिस्सा समाजसेवा में होगा खर्च, गरीब मरीजों के उपचार में सहायता और सेवन स्टार अस्पताल का विजन सूरत (गुजरात) [भारत], 4 जून:…

मॉल की आय का 60 प्रतिशत हिस्सा समाजसेवा में होगा खर्च, गरीब मरीजों के उपचार में सहायता और सेवन स्टार अस्पताल का विजन

सूरत (गुजरात) [भारत], 4 जून: शहर में एक बार फिर एनजी ब्रांड ने नई शुरुआत की है। एनजी मॉल का भव्य उद्घाटन उद्योगपति सुधीर श्यामलाल गोयल की पुत्री परिधि गोयल ने फीता काटकर किया। पिछले कई महीनों से चर्चा में रहा एनजी मॉल अब आधिकारिक रूप से ग्राहकों के लिए खोल दिया गया है।

सुधीर गोयल ने बताया कि एनजी मॉल केवल एक सामान्य शॉपिंग सेंटर नहीं है, बल्कि यह एक आधुनिक रिटेल डेस्टिनेशन है, जहां जीवनशैली और फैशन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। वर्तमान में यहां होम डेकोर, होम फर्निशिंग, इंडो-वेस्टर्न परिधान, ज्वेलरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और लहंगा सेक्शन शुरू किए गए हैं। कुछ वस्तुएं खरीदने के साथ-साथ किराए पर भी उपलब्ध रहेंगी। आगामी तीन महीनों में कई अन्य विभाग शुरू करने की योजना है।

‘एनजी सेवा ट्रस्ट’ के माध्यम से होगी मानव सेवा

सुधीर गोयल ने बताया कि इस नए प्रोजेक्ट में उनकी 60 प्रतिशत और उनकी पत्नी की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनकी हिस्सेदारी से होने वाली पूरी आय समाजसेवा के लिए समर्पित की जाएगी। इसी उद्देश्य से ‘एनजी सेवा ट्रस्ट’ की स्थापना की गई है। मॉल के लाभ से प्राप्त राशि ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के कल्याण पर खर्च की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में ट्रस्ट के माध्यम से सूरत की सिविल और स्मीमेर अस्पताल में उन मरीजों की मदद की जाएगी, जो आर्थिक तंगी के कारण उपचार नहीं करा पाते हैं। यदि किसी मरीज के पास सरकारी स्वास्थ्य कार्ड या अन्य कोई सहायता उपलब्ध नहीं है, फिर भी उसे इलाज की आवश्यकता है, तो ट्रस्ट उसके उपचार का पूरा खर्च वहन करेगा।

दो वर्षों में सेवन स्टार अस्पताल बनाने का संकल्प

सुधीर गोयल ने बताया कि ट्रस्ट का सबसे बड़ा सपना अगले दो वर्षों में एक अत्याधुनिक सेवन स्टार अस्पताल स्थापित करना है। अस्पताल के लिए वेसु क्षेत्र और पर्वत पाटिया-मॉडल टाउन क्षेत्र प्राथमिक विकल्प के रूप में विचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल की पहली पांच मंजिलों पर आधुनिक और शुल्क आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि छठी और सातवीं मंजिल पर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क उपचार और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए किसी विशेष कार्ड या दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।

चार वर्षों बाद नई ऊर्जा के साथ वापसी

वर्ष 2021 में शुरू हुआ एनजी लहंगा ब्रांड सूरत में तेजी से लोकप्रिय हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी और विभिन्न प्रतिबंधों के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ। इस दौरान सुधीर गोयल सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे।

अब वे नए विजन और समाजसेवा के बड़े उद्देश्य के साथ एनजी ब्रांड को फिर से आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान की कृपा रही तो हर दो-तीन महीने में नए आउटलेट शुरू किए जाएंगे और एनजी ब्रांड को वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी।

पहली 2000 महिलाओं के लिए विशेष उपहार

मॉल के उद्घाटन दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष ऑफर की घोषणा भी की गई। पहली 2000 महिला आगंतुकों को काउंटर पर बिल बनवाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कराने के बाद निःशुल्क उपहार प्रदान किया जाएगा।

एनजी मॉल के उद्घाटन के साथ सूरत को एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ-साथ समाजसेवा से जुड़ी एक प्रेरणादायक पहल भी मिली है।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST