होम / Gujarat: बीकॉम पास युवक ने किया दावा कहा, 'मैंने ही डिजाइन किया चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल'

Gujarat: बीकॉम पास युवक ने किया दावा कहा, 'मैंने ही डिजाइन किया चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल'

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 26, 2023, 5:52 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Gujarat: सूरत के रहने वाले एक युवक का दावा है कि वह इसरो का वैज्ञानिक है। जिसने ही विक्रम लैंडर मॉड्यूल का डिजाइन किया था। जिसकी वजह से चांद मिशन चंद्रयान-3 सफल हुआ और लैंडर चांद की सतह पर उतर पाया। हालांकि, पुलिस युवक के दावों की जांच कर रही है। सूरत कमिश्नर अजय तोमर ने क्राइम ब्रांच को युवक के दावों की पुष्टि करने के लिए कहा है।

 नासा के साथ भी काम कर चुका: मितुल 

पुलिस उपायुक्त हेतल पटेल ने बताया कि, शहर के रहने वाले मितुल त्रिवेदी गुरुवार से स्थानीय मीडिया को साक्षात्कार दे रहे हैं कि उन्होंने ही विक्रम लैंडर मॉड्यूल डिजाइन किया है। इसको लेकर त्रिवेदी दावा कर रहे हैं कि इसरो ने उन्हें चांद मिशन पर काम करने के लिए आमंत्रित किया था। काम के दौरान उन्होंने लैंडर के मूल डिजाइन में कई बदलाव किए, जिस वजह से सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल की लैंडिंग हो सकी। वैज्ञानिक होने के सवाल पर मितुल का कहना है कि वह एक फ्रीलांसर है। उसका दावा है कि वह नासा के साथ भी काम कर चुका है।

डीसीपी ने कहा- मितुल त्रिवेदी इसरो वैज्ञानिक नहीं

डीसीपी पटेल ने कहा कि, सूरत कमिश्नर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। कुछ स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को दावों के समर्थन में साक्ष्य पेश करने के लिए अपने कार्यालय बुलाया था। हालांकि, अब तक वे अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके हैं। जांच में सामने आया कि, उसके पास सिर्फ बी.कॉम की डिग्री है। आगे डीसीपी हेतल ने बताया कि हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, मितुल त्रिवेदी इसरो वैज्ञानिक नहीं है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जा रही है। अगर जांच में पता चला कि वह झूठ बोल रहे हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT