होम / Chandrayaan 3: दावा- मैंने ही डिजाइन किया चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल, गुजरात के युवक ने चंद्रयान-3 को लेकर ठोका दावा, जांच शुरू

Chandrayaan 3: दावा- मैंने ही डिजाइन किया चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल, गुजरात के युवक ने चंद्रयान-3 को लेकर ठोका दावा, जांच शुरू

Shubham Pathak • LAST UPDATED : August 26, 2023, 6:29 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 को सफलता पर पूरा देश अभी जश्न मना रहा है। क्योंकि भारत के द्वारा बनाया गया ये इतिहास भारत के गौरव के लिए चार-चांद लगाता हुआ अभी तक दिख रहा है। जिसके बाद चंद्रयान के मामले में एक नया मोड़ ले लिया है । जहां सूरत के रहने वाले एक युवक का दावा है कि, वह इसरो का वैज्ञानिक है। उसने ही विक्रम लैंडर मॉड्यूल डिजाइन किया था, जिस वजह से चांद मिशन चंद्रयान-3 सफल हुआ और लैंडर चांद की सतह पर उतर पाया। हालांकि, पुलिस युवक के दावों की जांच कर रही है। सूरत कमिश्नर अजय तोमर ने क्राइम ब्रांच को युवक के दावों की पुष्टि करने के लिए कहा है।

मीडिया साक्षात्कार में किया दावा

जानकारी के लिए बता दें कि, युवक के इस दावा के बाद चारो तरफ बातें होने लगी है। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि, शहर के रहने वाले मितुल त्रिवेदी गुरुवार से स्थानीय मीडिया को साक्षात्कार दे रहे हैं कि उन्होंने ही विक्रम लैंडर मॉड्यूल डिजाइन किया है। मितुल त्रिवेदी दावा कर रहे हैं कि, इसरो ने उन्हें चांद मिशन पर काम करने के लिए आमंत्रित किया था। इसरो में काम के दौरान उन्होंने लैंडर के मूल डिजाइन में कई बदलाव किए, जिस वजह से सफलतापूर्वक लैंडर मॉड्यूल की लैंडिंग हो सकी। वैज्ञानिक होने के सवाल पर मितुल का कहना है कि वह एक फ्रीलांसर है। उसका दावा है कि वह नासा के साथ भी काम कर चुका है।

डीसीपी पटेल ने दी ये जानकारी

वहीं जब बातें आगे हुए तो डीसीपी पटेल ने बताया कि, सूरत कमिश्नर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कुछ स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को दावों के समर्थन में साक्ष्य पेश करने के लिए अपने कार्यालय बुलाया था। हालांकि, अब तक वे अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके हैं। इसके अलवा जांच में सामने आया कि, उसके पास सिर्फ बी.कॉम की डिग्री है। डीसीपी हेतल ने बताया कि हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, मितुल त्रिवेदी इसरो वैज्ञानिक नहीं है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जा रही है। अगर जांच में पता चला कि वह झूठ बोल रहे हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी।

 

ये भी पढ़े

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT