होम / Gujarat Politics: कांग्रेस की बढ़ी सियासी उलझन, विधायक अर्जुन मोढवाडिया BJP में हुए शामिल

Gujarat Politics: कांग्रेस की बढ़ी सियासी उलझन, विधायक अर्जुन मोढवाडिया BJP में हुए शामिल

Shubham Pathak • LAST UPDATED : March 5, 2024, 1:20 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Gujarat Politics: इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लगी हुई है। वहीं कांग्रेस को लगातार लग रहे सियासी झटके इस लोकसभा के लिए खतरनाक होते हुए दिख रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि, गुजरात में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अर्जुन मोढवाडिया अब भाजपा का हिस्सा बन गए हैं। मोढवाडिया ने मंगलवार को ही भाजपा का दामन थामा। उनके साथ-साथ कांग्रेस के दो और बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो गए। इनमें पूर्व विधायक अंबरीश ढेर और मुलुभाई कंडेरिया भी शामिल हैं।

ये भी पढ़े:-टिकट कटने पर मीडिया पर झल्लाईं Sadhvi Pragya, बोलीं- “मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं”

नाराजगी का कारण

गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले अर्जुन मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। वहीं बात उनके नाराजगी की करें तो, करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे मोढवाडिया पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे।

ये भी पढ़े:-INLD प्रमुख Nafe Singh Rathee की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गोवा से किया गिरफ्तार

अंबरीश डेर भी भाजपा में हुए शामिल

इससे पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने डेर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया था। पार्टी की अनुशासन समिति ने उन्हें छह साल के लिए निलंबित करने का फैसला रविवार रात को ही लिया। जानकारी के लिए बता दें कि, अंबरीश डेर को 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और वह राजुला में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी हीरा सोलंकी के हाथों हार गए थे। ऐसी अटकलें है कि अब हीरा सोलंकी को राजुला विधायक पद से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है।

ये भी पढ़े:-UN: हमास लड़ाकों ने बंधकों के साथ किया दुष्कर्म किया, UN रिपोर्ट का बड़ा दावा

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT