India News (इंडिया न्यूज), BJP state president targeted Congress : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव में हरियाणा की जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है। निकाय चुनाव में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नीतियों पर जनता की मुहर है। निकाय चुनाव में भाजपा को मिला ऐतिहासिक समर्थन यह साबित करता है कि जनता प्रदेश का विकास चाहती है। BJP state president targeted Congress

  • निकाय चुनाव में जीत पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी की नीतियों पर जनता की मुहर
  • भाजपा की जीत हरियाणा के लोगों की भावनाओं की जीत
  • कांग्रेस पार्टी अब समाप्ति की ओर

हरियाणा चिराग योजना 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख और प्रक्रिया

रक्षक ही बना भक्षक…सब इंस्पेक्टर ने अपनी ही भतीजी को बनाया हवस का शिकार, न्याय की मांग को लेकर भटक रहा पीड़िता का परिवार  

BJP state president targeted Congress : प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की जीत को हरियाणा के लोगों की भावनाओं की जीत बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी साथ ही हरियाणा की देवतूल्य जनता का आभार जताया। बड़ौली ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरी दुनिया में जनता का मान और सम्मान बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश की जनता के दिलों को जीत रहे हैं। इसी का परिणाम है कि नगर निकाय चुनाव में जनता जनार्दन ने भाजपा प्रत्याशियों को अपार आशीर्वाद देकर विजयी बनाने का काम किया है। BJP state president targeted Congress

पंजाबी और सरदार बाद में है पहले ‘भारतीय’ है….मनजिंदर सिंह बिट्टा ने कहा -एक ही इच्छा है कि मरने के बाद भी देश को कुछ देकर जाऊं

हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम पर गदगद हुए डा. सतीश पूनिया, कहा – जनता ने एक बार फिर भाजपा के संकल्पों पर जताई सहमति, कमल खिलाकर इतिहास रचा 

सरकार की किसी भी योजना में कोई रूकावट आने वाली नहीं

बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार मोदी सरकार की योजनाओं को अच्छी तरह से लोगों के घरों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता की सेवा कर रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से गदगद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अब तीन गुणा गति से विकास होंगे। सरकार की किसी भी योजना में कोई रूकावट आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन की दृष्टि से भाजपा बहुत मजबूत है। भाजपा के कार्यकर्ता सेवा भाव से जनता की सेवा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं। BJP state president targeted Congress

दिशाहीन कांग्रेस को हरियाणा की देवतूल्य जनता ने अब निकाय चुनाव में भी सबक सिखाया

बड़ौली ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि दिशाहीन कांग्रेस को हरियाणा की देवतूल्य जनता ने अब निकाय चुनाव में भी सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है। आने वाले समय में भारत कांग्रेस मुक्त बन जाएगा। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अडंगा डालने और सनातन धर्म पर विवादास्पद बयानबाजी करना कांग्रेस के लिए घातक सिद्ध हो रहा है।

Delhi Politics: दिल्ली में कांग्रेस की गुप्त रणनीति पर मंथन, देवेंद्र यादव ने दिया बड़ा संदेश – क्या बदलने वाला है राजनीतिक समीकरण?

हरियाणा के इस शहर में लगे ‘स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल’…ज़रा सम्भल कर चलाएं वाहन, नहीं तो कट जाएगा मोटा चालान

कुमारी सैलजा ने उठाई सिरसा में दो रेलवे अंडर ब्रिज व एक ओवर ब्रिज बनाने की मांग, कहा -ब्रिज बनाने की ‘कागजी कसरत’ होती रही, मामला अब तक ‘सिरे’ नहीं चढ़ा