इंडिया न्यूज़, अंबाला सिटी :

AMBALA NAGAR NIGAM: हरियाणा लॉकल बोडीज कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता (Haryana Local Bodies Cabinet Minister Kamal Gupta) ने शुक्रवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम (Ambala City Municipal Corporation) के आफिस में पहुंचे। जैसे ही कमल गुप्ता नगर निगम के आफिस में पहुंचे तो दफतर में हड़कंप मच गया। वैसे तो कमल गुप्ता के छापे की सूचना करीब दो दिन पहले ही सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह मंत्री के आने की सूचना पहले ही कर्मचारियों को मिल गई थी।

AMBALA NAGAR NIGAMAMBALA NAGAR NIGAM

ये ही कारण है कि मंत्री के आने से पहले बकायदा नगर निगम के बाहर उनके आने की तैयारी में अधिकारी खड़े दिखाई दिए तो वही नगर निगम में उनके आने को लेकर स्टाफ सीटों पर मौजूद था। यहां पर बताना बेहद जरूरी है कि करीब दो दिन पहले कमल गुप्ता ने पानीपत में छापेमारी की (Kamal Gupta raided Panipat two days ago) और वहां पर आफिस समय में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।

हमेशा लेटलतीफ आने वाला नगर निगम का स्टाफ समय पर पहुंचा दफ्तर

InspectionInspection

जुटाए तथ्यों की बात करें तो अंबाला शहर निगम में पहुंचाने के बाद वह अधिकारियों से मिलने के बाद ब्रांचों में गए और निरीक्षण शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक कमल गुप्ता का नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण जारी है और ब्रांचों में जाकर वह खुद रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि लगातार एनडीसी को लेकर चल रहे विवादों के बीच कमल गुप्ता ने अंबाला पहुंचे ही सबसे पहले एनडीसी (NDC) को लेकर ही चर्चाएं की।

Kamal GuptaKamal Gupta

Kamal Gupta-AMBALA NAGAR NIGAMKamal Gupta-AMBALA NAGAR NIGAM

बात कुछ भी हो, लेकिन हमेशा लेटलतीफ आने वाला नगर निगम का स्टाफ समय पर था और मंत्री महोदय खुद यह देखकर हैरान था। एक जगह तो उन्होंने पूछ भी लिया कि आखिर स्टाफ आज समय पर आया है या फिर रोजाना आता है। जिसपर सवाल मिला कि आज ही आया है। फिलहाल मंत्री महोदय अधिकारियों व स्टाफ के साथ बैठक कर रहे हैं और उसके बाद आगे के एक्शन के बारे में स्पष्ट जाए पाएगा।

ये भी पढ़ें : CSK और Jadeja के बीच पड़ गयी है दरार!! सोशल मीडिया पर CSK ने जडेजा से मुंह मोड़ा

ये भी पढ़ें : IPL Media Rights हांसिल करने के लिए गूगल ने भी दिखाई रुचि, ड्रीम-11 भी है दौड़ में शामिल

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube