• मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पत्र किया जारी

India News (इंडिया न्यूज), Eid Holiday Cancellation Order : हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुआई वाली भाजपा सरकार द्वारा इस बार ईद-उल-फितर की गजटेड छुट्टी को रद्द कर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे में बदल दिया गया है। जी हां, सरकार के इस फैसले पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आधिकारिक लेटर जारी किया गया है।

Eid Holiday Cancellation Order : जानिये ये दिया रद्द करने का हवाला

मुख्य सचिव के अनुसार 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग है। इसके चलते सरकारी कार्यालयों में कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा 29 और 30 मार्च को वीकेंड पड़ रहा है, जिससे सरकार ने 31 मार्च की गजटेड छुट्टी को रद्द करने का फैसला किया।

हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र में किए गए 4 विधेयक पारित, गैर कानूनी तरीके से युवाओं को विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ होगी अब सख्त कार्रवाई

पहली बार रद्द हुई ईद की गजटेड छुट्टी

हरियाणा में ऐसा पहली बार हुआ है, जब ईद की आधिकारिक छुट्टी को हटाया गया। राज्य में करीब 6 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, जिसमें 18 लाख मुस्लिम मतदाता शामिल हैं। इससे पहले जारी सरकारी कैलेंडर में 31 मार्च को गजटेड छुट्टी घोषित की गई थी, जिसे अब रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे में बदल दिया गया है। इस फैसले को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Haryana Weather News Today: हरियाणा वालों को तपिश से मिलेगी राहत, इस दिन बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा मौसम

सरकारी कैलेंडर में मार्च में दिखाई थी 3 गजटेड छुट्‌टी

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में छुटि्टयों के लिए जो कैलेंडर जारी किया था, उसमें मार्च में 3 गजडेट छुट्‌टियां दर्शायी गई थीं। इनमें 14 मार्च शुक्रवार को होली, 23 मार्च रविवार को शहीदी दिवस एवं  31 मार्च सोमवार को ईद-उल-फितर की छुट्‌टी थी। इनमें होली और शहीदी पर छुट्‌टी रही, लेकिन ईद वाली गजटेड से बदलकर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे कर दी गई।

पिहोवा में चैत्र चौदस मेले का शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़, चप्पे चप्पे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था