India News (इंडिया न्यूज),Panipat Crime News: पानीपत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सिर्फ चिकन लाने की जिद में महिला ने अपनी जान दे दी। दरअसल, पानीपत में एक महिला ने जहर खाकर खुद की जान दे दी। पता चला है कि चिकन ना मिलने पर महिला ने पति से गुस्सा होकर ये कदम उठाया है। जैसे ही महिला की हालत बिगड़ी वैसे ही परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जिसके कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें अब महिला के शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं इस कांड के बाद पुलिस ने मृतका के पार्टनर का बयान लिया। बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।
- लिव-इन में रहती थी महिला
- चिकन न लाने पर हुआ विवाद
लिव-इन में रहती थी महिला
पानीपत के कुराड़ गांव के इस मामले ने सबको डरा कर रख दिया है। वहीं हर कोई इस मामले को जानकर दंग ओर परेशान है।जानकारी के मुताबिक महिला अपने पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान पुलिस को दी गई शिकायत में सुनील ने बताया कि वो बिहार का रहने वाला है। अभी वो कुराड़ गांव में रहता है। उसने बताया कि वो एक फैक्ट्री में काम करता है। इस दौरान यहां पर उसकी मुलाकात नीलम से हुई थी। जिसके बाद उनकी दोस्ती हुई, फिर कुछ समय बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं सुनील ने बताया कि नीलम तलाकशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी। सुनील ने इस बात की भी जानकारी दी कि नीलम पिछले 2 साल से उसके साथ रह रही थी।
चिकन न लाने पर हुआ विवाद
वहीं सुनील ने इस बात की भी जानकारी दी कि बीते दिन यानी शुक्रवार की रात को नीलम ने मुर्गा मंगवाया था। लेकिन किसी वजह से सुनील चिकन नहीं ले जा पाया था। वहीं उसने ये भी बताया कि जब वो घर पहुंचा तो नीलम ने मुर्गा मांगा। नहीं देने पर वो उससे नाराज हो गई और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद सुनील वहां से चला गया। जिसके बाद नीलम ने जहर निगल लिया, ये देखने के बाद नीलम के बेटे ने सुनील को मामले के बारे में बताया। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।