होम / Minister Shyam Singh Rana : किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाले जाने पर कृषि मंत्री का बयान, कहा- सरकार अपना काम करेगी किसान यूनियन अपना…!!

Minister Shyam Singh Rana : किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाले जाने पर कृषि मंत्री का बयान, कहा- सरकार अपना काम करेगी किसान यूनियन अपना…!!

BY: • LAST UPDATED : January 25, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Minister Shyam Singh Rana : करनाल पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कल किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च किए जाने के सवाल पर कहा किसान यूनियन हमेशा किसानों की बात करती आई है सरकार अपना काम करेगी किसान यूनियन अपना काम करेंगे। हरियाणा में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी फसलों पर पहले से ही एमएसपी घोषित किया हुआ है। फसल बेचने के 72 घंटे में किसानों के खातों में सीधा पैसे पहुंच जाते हैं। 14 फरवरी को किसान संगठनों की ओर सरकार के साथ जो बात होने जा रही है उसे पर कृषि मंत्री ने कहा किसान भाइयों से बातचीत करने में कोई हर्ज नहीं किसानों की बात सुननी चाहिए।

Minister Shyam Singh Rana : सभी फसलों पर सरकार एमएसपी दे रही

दिल्ली चुनाव पर बोलते हुए श्याम सिंह राणा ने कहा इस बार दिल्ली चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी का विरोध ज्यादा है। भाजपा का प्रदेश में तीसरी बार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस सवाल उठा रही है और 100 दिन को विफल बता रही है, जिस पर कृषि मंत्री ने कहा संकल्प पत्र में जो भी था, वह सरकार ने पूरा किया है और जल्द ही जो संकल्प पत्र में किए वादे थे वह भी सरकार पूरे करेगी।

सभी मंत्रियों ने अपने-अपने महकमों में अच्छे काम किए हैं। विकास कार्यों के साथ 2000 हज़ार सीधा किसानों के खातों में सरकार द्वारा डाले गए हैं। सभी फसलों पर सरकार एमएसपी दे रही है। किसानों को किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

CM Saini की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कोमल सैनी ने किया हवन का आयोजन, 36 बिरादरी के लोगों ने डाली आहुति

Mahipal Dhanda : सीएम सैनी ने 100 दिनों में लिए क्रांतिकारी फैसले, बिना खर्ची-पर्ची के दी 24 हजार युवाओं को नौकरी, बनाई युवाओं के दिलों में जगह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT