India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद देश भर में भाजपा की और से जमकर जश्न मनाया जा रहा है, वहीं हरियाणा में भाजपा कार्यालय में जलेबी का स्वाद चखते हुए नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी आज करनाल के कर्ण कमल कार्यालय पहुँचे और उन्होंने जलेबी का स्वाद चखा,और कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया।
दिल्ली चुनाव में भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत हरियाणा की मशहूर जलेबी की चर्चा करते हुए नजर आए थे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा केजरीवाल ने जनता को बहका कर रखा लेकिन जनता बार-बार बहकती नही है इस नाते से जनता ने जो एक रिजल्ट दिखाया है वो काबिले तारीफ है और में दिल्ली की जनता को अपनी और से बहुत बहुत बधाई देता हूं। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के लोगों को एक अच्छी सरकार देगी। मैंने भी 15 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था।