होम / Deepender Hooda : सरकार के 100 दिन कार्यकाल पर दीपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया, कहा – नहीं हुआ कोई भी नया काम, कांग्रेस पार्टी हमेशा हर वर्ग की आवाज उठाती रहेगी

Deepender Hooda : सरकार के 100 दिन कार्यकाल पर दीपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया, कहा – नहीं हुआ कोई भी नया काम, कांग्रेस पार्टी हमेशा हर वर्ग की आवाज उठाती रहेगी

BY: • LAST UPDATED : January 25, 2025
  • संगठन को लेकर दी प्रतिक्रिया, जल्द होगा काम, दिल्ली चुनाव पर कहा-कांग्रेस की स्थिति मजबूत, कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से होगा बेहतर
  • आप हमारी प्रतिद्वंदी पार्टी, केजरीवाल के कार्यकाल को बताया नुकसानदायक, नहीं हुआ विकास
  • भूपेंद्र हुड्डा को दिल्ली में प्रचार लिस्ट से बाहर करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा ये पार्टी का फैसला
  • दीपेंदर हुड्डा आज पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी की जयंती पर रोहतक पहुंचे थे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Deepender Hooda : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बेहतर होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व भाजपा एक समान है लेकिन इस बार लोग शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद करके कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली में केजरीवाल के कार्यकाल को नुकसानदायक बताया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार लिस्ट से बाहर होने पर भी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पार्टी का फैसला बताया है।

Deepender Hooda : कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से कहीं बेहतर होगा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी की जयंती पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित व पिछड़े वर्ग की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भाजपा पर निशाना साधते हुए दिल्ली में विधानसभा चुनाव में इस बार बेहतर प्रदर्शन होने की उम्मीद जताई है दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में दिल्ली को बड़ा नुकसान हुआ है और कोई विकास कार्य नहीं हुआ।

कांग्रेस आप की प्रतिद्वंद्वी पार्टी है इसलिए कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से कहीं बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि लोग शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद करके इस बार वोट करेंगे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार की लिस्ट से बाहर होने पर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि यह मीडिया का बनाया हुआ खेल है और यह पार्टी का फैसला है।

इन 100 दिनों में कोई काम नहीं हुआ

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में कोई काम नहीं हुआ है न ही तो किसानों को राहत मिल पा रही है और नहीं महिलाओं को गैस सिलेंडर व कामगार लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि अपसर शाही सरकार के कंट्रोल में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के संगठन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि इसको लेकर काम चल रहा है।गौतलब है कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित व पिछड़े वर्ग की हमेशा आवाज उठाते रहेगी।

Cabinet Minister Rao Narbir Singh ने किया ग्लोबल सिटी का दौरा, 1003 एकड़ में “मिनी दुबई” बनेगी ग्लोबल सिटी, जानें क्या होंगी ख़ासियत 

Minister Shyam Singh Rana : किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाले जाने पर कृषि मंत्री का बयान, कहा- सरकार अपना काम करेगी किसान यूनियन अपना…!!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT