pm modi in america
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Modi: काफी लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। केवल इन्ही देशों में नहीं बल्कि इनके अलावा कई देश ऐसे हैं जहाँ ऐसे ही हालात बने हुए हैं। अब इसे लेकर अलग अलग देशों के राष्ट्रपति मंथन कर रहे हैं। हर किसी का कहना है कि इस तरह के युद्ध पर विराम लगना चाहिए। वहीँ अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वार को रुकवाने पर जोर डाला।
दरअसल, पीएम मोदी ने गुरुवार यानी 13 फरवरी को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत भी हुई। इस चर्चा में व्यापार से सुरक्षा तक पर बातचीत हुई। वहीँ इस दौरान मौका देखते हुए पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत करना शुरू कर दी। पीएम मोदी का साफ तौर पर कहना था कि अब देशों मर युद्ध विराम लगना चाहिए। आइए जान लेते हैं इस चर्चा में पीएम मोदी ने अमेरिकी तष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्या बात करी।
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से ही बदलेगा मौसम, किसानों को होगा बड़ा फायदा
इस दौरान पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि भारत तटस्थ नहीं रहा, बल्कि हमेशा शांति का पक्षधर रहा है।उन्होंने कहा, “यह युद्ध का युग नहीं है,” और समाधान केवल बातचीत के माध्यम से ही निकल सकता है और युद्ध खत्म करने का हल निकाला जा सकता है। वहीँ बुधवार यानी 12 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर लंबी बातचीत की। वहीँ इन दोनों ने भी इस बात पर सहमति जताते हुए कहा कि जिस तरह से रूस और यूक्रेन में तबाही मची है अब उसको रुकवाने की जरूरत है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी कैंपेन के दौरान इस बात का दावा किया था कि अगर वो बाइडेन की जगह पर राष्ट्रपति होते तो कभी भी रूस-युक्रेन में इतनी तबाही ना मचती और ना ही युद्ध होता। केवल इतना ही नहीं साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि अगर वो दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनते हैं तो वो रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक खत्म करवा देंगे। वहीँ कई दिग्गजों का ये भी कहना था कि केवल एक दिन में इतना सारा फैला रायता नहीं समेटा जा सकता। आपकी जानकारी के लिए बता दें ऐसा कहना रूस के संयुक्त राष्ट्र राजदूत का था। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि इस प्रकार की स्थिति में युद्ध को एक दिन में समाप्त करना संभव नहीं है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…