ADVERTISEMENT
होम / हरियाणा / सही लाभपात्रों की पहचान में भूमिका निभाए मातृशक्ति : मनोहर लाल

सही लाभपात्रों की पहचान में भूमिका निभाए मातृशक्ति : मनोहर लाल

BY: India News Editor • LAST UPDATED : October 4, 2021, 12:14 pm IST
ADVERTISEMENT
सही लाभपात्रों की पहचान में भूमिका निभाए मातृशक्ति : मनोहर लाल

CM Manohar Lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से किया सीधा संवाद
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

हरियाणा के CM Manohar Lal ने परिवार पहचान पत्र के सर्वे में मातृशक्ति से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया है, ताकि योजनाओं का लाभ देने के लिए वास्तविक पात्रों की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति दैवीशक्ति होती है और जब दैवीशक्ति खड़ी होती है तो कुछ भी असंभव नहीं होता। मुख्यमंत्री सोमवार को यहां अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर रहे थे।
महिला पदाधिकारियों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें समाज को ठीक रास्ते पर चलने का संदेश देना है। किसी का भी हक न मारा जाए, ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के सत्यापन के आधार पर 581 सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को घर बैठे ही मिलेगा। इस सर्वे के बाद बहुत से लोग बीपीएल लिस्ट से हटाए जाएंगे। उन्होंने एक महिला कार्यकर्ता के सीएम विंडो की शिकायत के सुझाव पर कहा कि सीएम विंडो के लिए नामित किए गए प्रतिष्ठित नागरिक बिना समस्या का समाधान किए शिकायत का निपटारा न करें।

अब मुख्यमंत्री आवास में आएगा सेल्फ हेल्प ग्रुप में बना सर्फ-साबून

सीधे संवाद के दौरान एक महिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के सामने सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री की समस्या उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कहा कि मुख्यमंत्री आवास में सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाया जा रहा सर्फ और साबुन इस्तेमाल होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों को सर्टिफिकेशन और अन्य जरूरी परीक्षण के बाद हरहित स्टोर में भी बिक्री के लिए रखा जाएगा।

महिलाओं को भी दिए जाएंगे हरहित स्टोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में 71 हरहित स्टोर शुरू हो जाएंगे। इनकी संख्या 5 हजार तक करने की योजना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी हरहित स्टोर अलॉट किए जाएंगे। इसके लिए अधिक से अधिक महिलाओं का इसके लिए आॅनलाइन आवेदन कराएं।

हम सभी का प्रयास 30 हजार बेटियों को बचाने में कामयाब रहा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 2014 से पूर्व हरियाणा में लिंगानुपात की स्थिति ठीक नहीं थी। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पहला फोन इसी बात के लिए आया कि हमें भ्रूण हत्या रोकनी है। इसके लिए उन्होंने 22 जनवरी, 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की। इसके बाद हमारी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए इस कुकृत्य को रोकने में काफी हद तक सफलता पाई है। 2014 में जो लिंगानुपात 871 था व सरकारी प्रयासों और जनभागीदारी के चलते 923 तक रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के चलते हम 30000 से अधिक बेटियों को बचाने में सफल रहे हैं।

150 किलोमीटर तक बेटियों को निशुल्क बस सुविधा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बेटियों की पढ़ाई सुगम बनाने के लिए जहां हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज की स्थापना की है, वहीं अब बेटियों को पढ़ाई करने के लिए 150 किलोमीटर तक निशुल्क बस सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

हरियाणा एक-हरियाणवी एक से जात-पात पर वार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में हमने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा दिया था। इस नारे के पीछे हमारा मकसद प्रदेश में व्याप्त जात-पात, ऊंच-नीच का भेद खत्म कर सामाजिक समरसता स्थापित करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा मौजूद रही।

Tags:

CM KhattarCM Manohar Lal

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT