India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baghpat Nirvana Mahotsav Accident : उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के बड़ौत तहसील में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो जाने की जानकारी सामने आई है। जी हां, यहां जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि महोत्सव में बनाए गए 65 फीट ऊंचे लकड़ी के मंच की सीढ़ियां अचानक से टूट गईं और जिससे 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें तुरंत ठेलों और अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया।
Baghpat Nirvana Mahotsav Accident : भगवान आदिनाथ के प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था
जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुआ, जब महोत्सव में भगवान आदिनाथ की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान श्रद्धालु मचाननुमा सीढ़ियों के सहारे ऊपर चढ़कर भगवान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे कि इसी दौरान भारी वजन और भीड़ के कारण मचान अचानक नीचे गिर गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

Mohan Lal Badoli : सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर बोले मोहन लाल बड़ौली- नायब सरकार के 100 दिन में हुए नायाब काम, भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती
प्रशासन ने दिए घटना की जांच के आदेश
हादसे के बाद प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लकड़ी का मंच कमजोर होने और भीड़ का दबाव बढ़ने के कारण गिरा। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए थे श्रद्धालु
जैन निर्वाण महोत्सव में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने पहुंचे थे। हादसे के बाद महोत्सव स्थल पर मातम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है।
Ram Rahim Parole : राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर, सिरसा आश्रम पहुंचे