होम / दिल्ली मुंडका इमारत में कई जले शव मिले, अपनों को तलाश रहे परिजन

दिल्ली मुंडका इमारत में कई जले शव मिले, अपनों को तलाश रहे परिजन

BY: • LAST UPDATED : May 14, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
दिल्ली के मुंडका में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने के बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। शनिवार अलसुबह एक अधिकारी ने कहा कि अभी भी कई लोगों के लापता होने की खबर है। एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट विकास सैनी ने कहा कि तलाशी अभियान लगातार जारी है। हमें दूसरी मंजिल पर क्षत-विक्षत हालत में शव मिले हैं। लगता है कि तलाशी अभियान 3-4 घंटे में पूरा हो जाएगा।” वहीं बता दें कि जैसे-जैसे तलाशी अभियान जारी है, लोग अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। आग का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।

delhi burning building

दिल्ली मुंडका इमारत में कई जले शव मिले, अपनों को तलाश रहे परिजन

आंखों में आंसू लिए व्यक्ति बोला- नहीं मिल रही मेरी बहन

आज सुबह घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति इस्माइल ने कहा, वह अपनी बहन को ढूंढ रहा है। वह नहीं मिल रही है। ऐसे लोगों को “सही जानकारी” देने के उद्देश्य से जिनके परिवार के सदस्य लापता या घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं, उनका संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

अभी तक 27 लोगों के शव मिल चुके

ज्ञात रहे कि शुक्रवार शाम को भीषण आग लग के कारण 27 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है और अभी भी लापता लोगों की खोजबीन जारी है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) समीर शर्मा के अनुसार अब तक कुल 50 लोगों को बचाया गया है।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT