India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gold Price Today : सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 19 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 740 रुपए से बढ़कर 86,430 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले 14 फरवरी को सोने ने 86,089 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया है। आज चांदी 967 बढ़कर 97,000 प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।
इस साल 1 जनवरी से अब तक :
✔ सोना: 76,162 से बढ़कर 86,430 (10,268 की वृद्धि)
✔ चांदी: 86,017 से बढ़कर 97,000 (10,983 की वृद्धि)
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो गोल्ड ETF में निवेश बढ़ने, ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण सोने की कीमत 90,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। अमेरिका के बाद यूके ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है।