होम / Gold Price Today : सोना पहली बार पहुंचा 80 हजार के पार, जानिए पूरी कीमत कीतनी हुई आज

Gold Price Today : सोना पहली बार पहुंचा 80 हजार के पार, जानिए पूरी कीमत कीतनी हुई आज

BY: • LAST UPDATED : January 22, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gold Price Today : सोने की कीमत ने आज नया रिकॉर्ड बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 689 रुपए की तेजी के साथ 80,142 रुपए हो गया है। यह सोने का अब तक का ऑल टाइम हाई है। मालूम रहे कि इससे पूर्व सोना 30 अक्टूबर 2024 को 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था।

Gold Price Today : चांदी की कीमतों में भी उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखी गई। चांदी 634 रुपए की वृद्धि के साथ 91,167 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव 90,533 रुपए प्रति किलो था। हालांकि, चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई 23 अक्टूबर 2024 को बनाया था, जब यह 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

Neeraj Chopra Marries Himani Mor : ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, जानें कौन हैं दुल्हन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

कीमतों में बढ़ोतरी के कारण

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता, डॉलर की कमजोर स्थिति और सोने-चांदी में निवेश बढ़ने से इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं। सोना और चांदी अब निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बनते जा रहे हैं, जिससे इनकी मांग में लगातार वृद्धि हो रही है।

जून तक इतनी हो सकती है सोनेे की कीमत

केडिया एडवाइजरी डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है जोकि अपने आप में एक बड़ी बात है।

Delhi March Postponed : किसानों ने टाला दिल्ली कूच, ये बाेले पंधेर- केंद्र सरकार 14 फरवरी से पहले दिल्ली में ही करे बैठक न कि…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT