होम / Srinagar Katra Vande Bharat Express Train : कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन ट्रायल रन के लिए यात्री बोले- क्रांतिकारी पहल, अब यहां के लोगों को भी मिल सकेगी सुविधा

Srinagar Katra Vande Bharat Express Train : कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन ट्रायल रन के लिए यात्री बोले- क्रांतिकारी पहल, अब यहां के लोगों को भी मिल सकेगी सुविधा

BY: • LAST UPDATED : January 25, 2025
  • विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (चेनाब ब्रिज) से होकर गुजरी वंदे भारत

  • दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (चेनाब ब्रिज) से होकर गुजरी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Srinagar Katra Vande Bharat Express Train : भारतीय रेलवे ने शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) रेलवे स्टेशन से जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया। ट्रेन भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज (अंजी खाद ब्रिज) और दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (चेनाब ब्रिज) से होकर गुजरी।  इस ट्रेन को कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

Srinagar Katra Vande Bharat Express Train : भारतीय मूल के बच्चों ने ट्रेन में बैठने में दिखाई दिलचस्पी : रेल मंत्री 

वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 23 जनवरी को बताया कि कई देशों ने भारत से सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के आयात में रुचि दिखाई है। उनसे इस संबंध में सवाल किया गया था। रेल मंत्री के अनुसार एक और दिलचस्प बात यह है कि भारतीय मूल के लोगों के बच्चे कहते हैं कि वे वंदे भारत में बैठना चाहते हैं। भारत की यात्रा के दौरान भारतीय मूल के बच्चों ने ट्रेन में बैठने में दिलचस्पी दिखाई।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई

अश्वनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे ने भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की है और इसे ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की कहानी माना जाता है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हरी झंडी दिखाई गई थी। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करने के लिए लगभग 31.84 लाख बुकिंग की गई थी। इस अवधि के दौरान वंदे भारत ट्रेनों की कुल अधिभोग दर 96.62 प्रतिशत रही है।

Ambala BSP Leader Murder : नारायणगढ़ में बसपा नेता की गोलियां मारकर हत्या, 2 साथी घायल, वारदात उस समय की जब…

देश में यात्रियों को अब मिलेगी अच्छी गुणवत्ता वाली सेवाएं, सफर होगा आरामदायक

वंदे भारत ट्रेनें शीर्ष स्तरीय सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं। वैष्णव ने कहा कि जैसे कवच तकनीक, दिव्यांगजनों के लिए सुलभ शौचालय वंदे भारत स्लीपर, नमो भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेन। इन ट्रेनों के संयोजन से हमारे देश में यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता वाली सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर का परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है।

Maharashtra Bhandara Explosion : सेना की हथियार फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 5 की मौत, 10 लोग लापता, नहीं लग रहा कोई सुराग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT