होम / अगर कोई हिन्दू हज करने चला जाए, तो उसके साथ होता है कुछ ऐसा, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

अगर कोई हिन्दू हज करने चला जाए, तो उसके साथ होता है कुछ ऐसा, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

BY: • LAST UPDATED : February 20, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Hajj Yatra: जैसा की आप सभी अच्छे से जानते हैं कि मुस्लिम समाज के लिए मक्का सबसे पवित्र स्थान है। जिसके चलते हर एक मुस्लिम यहाँ जाने के लिए बेताब रहता है। वहीँ मुस्लिम धर्म के मुताबिक हर एक मुस्लिम को हज करना अनिवार्य होता है। वहीँ हर साल दुनियाभर से लाखों मुस्लिम हज यात्रा के लिए यहाँ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर कोई गैर मुस्लिम हज करने जाए तो उसके साथ क्या किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर कोई गैर मुस्लिम हज करने जाए तो वहां की सरकार उसके साथ किया करती है?

  • शुरू होने वाली है हज यात्रा
  • जानिए गैर मुस्लिम के साथ क्या होता है

Child Kidnaping : पंचकूला अस्पताल से 5 दिन के बच्चे का अपहरण, दो बेटियों के बाद पैदा हुआ था बेटा, मचा हड़कंप

शुरू होने वाली है हज यात्रा

आपकी जानकारी के लिए बता दें, हज यात्रा 2025 के लिए अब रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि सऊदी अरब के उमरा मंत्रालय ने कई तरह के नियमों में बदलाव भी किए हैं। जिन नियमों के मुताबिक कहा गया है कि अब बच्चे हज की यात्रा पर नहीं जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्यूंकि बढ़ती भीड़ के कारण बच्चों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। जिसके चलते अब हज यात्रा में उन लोगों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहली बार हज यात्रा के लिए आए होंगे।

Delhi Oath Ceremony: कुछ ही देर में हरियाणा की बेटी दिल्ली CM की लेंगी शपथ, साथ निभाने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

जानिए गैर मुस्लिम के साथ क्या होता है

जब हज यात्रा शुरू होती है तो आम लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल होते हैं। इन्हीं सवालों में से एक सवाल यह भी है कि क्या कोई गैर-मुस्लिम हज यात्रा पर जा सकता है? मुस्लिम जानकारों और नियमों के मुताबिक हज पर जाने के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि व्यक्ति मुस्लिम होना चाहिए। आसान शब्दों में कहें तो मुसलमानों के अलावा किसी और धर्म का व्यक्ति हज पर नहीं जा सकता। अब दूसरा सवाल यह है कि अगर कोई व्यक्ति प्रतिबंध के बावजूद हज पर चला जाता है तो क्या होगा? आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में सऊदी अरब की सरकार उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके देश वापस भेज सकती है या फिर संबंधित कानून के तहत उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना लगा सकती है और उसे जेल में डाल सकती है।

Delhi Oath Ceremony: कुछ ही देर में हरियाणा की बेटी दिल्ली CM की लेंगी शपथ, साथ निभाने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT