India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonia Gandhi Health News : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी हैं। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
वहीं पीटीआई के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार है और शुक्रवार को उनको छुट्टी मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी तबीयत अचानक ख़राब हुई थी और सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था, उस वक्त उन्हें हल्का बुखार था। वहीं मार्च 2024 में भी खराब तबीयत के चलते सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं।