ADVERTISEMENT
होम / हरियाणा / Pipli Zoo 19 महीने बाद यहां जीव-जंतुओं को निहार सकेंगे पर्यटक

Pipli Zoo 19 महीने बाद यहां जीव-जंतुओं को निहार सकेंगे पर्यटक

BY: Amit Sood • LAST UPDATED : November 9, 2021, 3:21 pm IST
ADVERTISEMENT
Pipli Zoo 19 महीने बाद यहां जीव-जंतुओं को निहार सकेंगे पर्यटक

Pipli Zoo

अब रोज सुबह 9 से शाम 4.30 तक खुलेगा
इंडिया न्यूज, कुरुक्षेत्र।
Pipli zoo पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है कि 19 महीनों से बंद पिपली चिड़ियाघर अब पर्यटकों के लिए खुल गया है। अब रोज सुबह 9 से शाम 4.30 तक यह खुला मिलेगा। हां हर सोमवार को बन्द रहेगा। ऐसे में आप मंगलवार से रविवार तक किसी भी दिन इस चिड़ियाघर में आकर विभिन्न प्रजातियों के 60 जीव-जन्तुओं को परोक्ष रूप से निहार सकते हैं।

लॉकडाउन के कारण किया गया था बंद (Pipli Zoo)

काबिलेजिक्र है कि पिछले साल मार्च 2020 में लगे लॉकडाउन के साथ ही पिपली स्थित इस चिड़ियाघर को भी बंद कर दिया गया था जोकि अब उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार इस मिनी जू को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत के साथ पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। बाकायदा प्रवेश द्वार पर मास्क अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की हिदायत जारी की गई है।

अलग-अलग प्रजातियों के 60 जानवर हैं चिड़ियाघर में (Pipli Zoo)

बता दें कि पिपली स्थित मिनी जू में 60 के करीब जानवर हैं। मुख्य जानवरों में दो शेर व दो शावक, दो पैंथर, दो हिपो, दो ब्लैकबक, चार घड़ियाल, दो हायना, छह क्रोकोडायल, एक सांभर, पांच लंगूर और 20 बर्ड आदि हैं।

Also Read : Pre Wedding Shoot krana Pda Mehnga पानी में फंसा कपल

Also Read : Fire In Bhopal Hamidia Hospital भेंट चढ़ा बच्चा, 12 साल बाद गूंजी थी किलकारी

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT