Dragon Fruit Health Benefits: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में सेहतमंद रह पाना चुनौती साबित हो रहा है. इसके लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. खासतौर पर फलों का सेवन. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, फिटनेस के लिए डेली रुटीन में फलों का सेवन जरूर करना चाहिए. आमतौर पर लोग फलों में सेब, संतरा, केला, अनार और चीकू ही खाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी गुलाबी और चमकीले रंग के ड्रैगन फ्रूट के फायदे सुने हैं. कई जगहों पर ड्रैगन फ्रूट को पिताया, पिटाया या पिटाहया के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि, ड्रैगन फ्रूट हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें इतने सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं कि इसका उपयोग कई तरह की बीमारियों के इलाज में ड्रैगन फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है. अब सवाल है कि आखिर, ड्रैगन फ्रूट क्या है? ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-
ड्रैगन फ्रूट क्या है?
everydayhealth की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रैगन फ्रूट मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है. यह दो तरह का होता है- पहला सफेद गूदे वाला और दूसरा लाल गूदे वाला. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ड्रैगन फ्रूट के फूल बहुत ही सुगंधित होते हैं. इन फूलों की एक खासियत होती है कि ये रात को खिलते हैं और सुबह होने तक झड़ जाते हैं. अगर आपको खट्टे फलों के बजाय मीठे फल पसंद हैं, तो ड्रैगन फ्रूट आपको ज़रूर पसंद आएगा. कुछ लोग ड्रैगन फ्रूट के स्वाद की तुलना कीवी और नाशपाती के मिश्रण से करते हैं.
ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे
ब्लड शुगर कंट्रोल करे : ड्रैगन फ्रूट नेचुरली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसके साथ ही इसमें फ्लेवोनोइड, एस्कॉर्बिक एसिड और भरपूर फाइबर पाया जाता है. इसके ये सभी पोषक तत्व ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं और साथ ही बढ़े हुए शुगर लेवल को डाउन करते हैं. इसलिए अगर आप मधुमेह के मरीज हैं तो ड्रैगन फ्रूट खाना न भूलें.
हृदय के लिए फायदेमंद: एक्सपर्ट मानते हैं कि, डायबिटीज से हृदय रोग होने की एक बड़ी वजह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का बढ़ना भी है. इस स्थिति में एंटीऑक्सीडेंट वाले फल और सब्जियां खाना फायदेमंद है. बता दें कि, ड्रैगन फ्रूट में बीटालायंस, पॉलीफेनोल्स और एस्कार्बिक एसिड जैसे कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये हृदय रोग के जोखिम को घटा सकते हैं.
कैंसर के जोखिम घटाए: ड्रैगन फ्रूट में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी ट्यूमर जैसे गुण पाए जाते हैं. ड्रैगन फ्रूट में हुए शोधों में यह भी सामने आया है कि यह फल महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के जोखिम को भी कम करता है. हालांकि कैंसर की बीमारी में ड्रैगन फ्रूट का इस्तेमाल करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें.
कोलेस्ट्रॉल की कंट्रोल करे: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ब्लड फ्लो प्रभावित होता है. हार्ट जैसे जरूरी अंगों में ठीक से खून नहीं पहुंच पाने की वजह से हार्ट अटैक आने का जोखिम बढ़ता है. अध्ययन में यह सामने आया है कि कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइट और एलडीएलसी यानी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. ऐसे में ड्रैगन फ्रूट फायदेमंद साबित हो सकता है.
इम्यनिटी बूस्ट करे: अगर आप बार बार संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं या फिर आसानी से बीमार हो जाते हैं तो आपको अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने की जरूरत है. इसके लिए आपको ड्रैगन फ्रूट का सेवन करना चाहिए. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है.
ड्रैगन फ्रूट के अन्य हेल्थ बेनेफिट्स
- ड्रैगन फ्रूट हड्डियों को मजबूत करता है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम दांतों को मजबूत बनाता है.
- अस्थमा जैसी क्रोनिक बीमारी में भी ड्रैगन फ्रूट फायदेमंद है.
- गर्भावस्था में फायदेमंद होता है ड्रैगन फ्रूट
- आयरन से भरपूर ड्रैगन फ्रूट खून को बढ़ाता है.
- ड्रैगन फ्रूट का फैटी एसिड बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है.
- मेंटल हेल्थ को ड्रैगन फ्रूट तेजी से इंप्रूव करता है.
- भूख बढ़ाकर वजन गेन करने में मदद करता है ड्रैगन फ्रूट