<
Categories: हेल्थ

ठंड में गुड़ खाएं, मगर जरा संभलकर… अधिक Jaggery का सेवन आपको कर देगा बीमार! कब्ज-मोटापा मुफ्त में ले लेंगे

Side Effects Of Jaggery: यह सच है कि, सर्दियों में गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद है. लेकिन, ध्यान रखें कि गुड़ लिमिट में ही खाएं. एक्सपर्ट कहते हैं कि, अधिक गुड़ खाना नुकसानदायक भी हो सकता है. मौसम कई परेशानियों को लेकर आता है. तमाम ऐसी बीमारियां हैं जो इस मौसम में तेजी से पनपती हैं. इसलिए ठंड में सेहतमंद रह पाना चुनौती साबित होता है. हालांकि, सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. गुड़ ऐसी ही चीजों में से एक है. यह सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होना जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि गुड़ का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.सुनकर बेशक आपको आश्चर्य लगे लेकिन ये सच है कि अधिक गुड़ का सेवन आपको बीमार बना सकता है. इसलिए गुड़ तभी तक ठीक है जब तक आप लिमिट में खाते हैं. अब सवाल है कि आखिर गुड़ में कौन-कौन पोषक तत्व होते हैं? ठंड में गुड़ क्यों खाना चाहिए? अधिक गुड़ खाने के नुकसान क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

Side Effects Of Jaggery: यह सच है कि, सर्दियों का मौसम कई परेशानियों को लेकर आता है. तमाम ऐसी बीमारियां हैं जो इस मौसम में तेजी से पनपती हैं. इसलिए ठंड में सेहतमंद रह पाना चुनौती साबित होता है. हालांकि, सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. गुड़ ऐसी ही चीजों में से एक है. यह सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होना जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि गुड़ का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.सुनकर बेशक आपको आश्चर्य लगे लेकिन ये सच है कि अधिक गुड़ का सेवन आपको बीमार बना सकता है. इसलिए गुड़ तभी तक ठीक है जब तक आप लिमिट में खाते हैं. अब सवाल है कि आखिर गुड़ में कौन-कौन पोषक तत्व होते हैं? ठंड में गुड़ क्यों खाना चाहिए? अधिक गुड़ खाने के नुकसान क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुड़ में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. गुड़ को नैचुरल स्वीटनर के तौर पर भी जाना जाता है. गुड़ के खाने से खून साफ होता है और साथ ही यह मेटबॉलिज्म में भी तेजी से सुधार करता है जिससे यह पाचन क्रिया को भी ठीक करता है. हालांकि अगर गुड़ को अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.

अधिक गुड़ क्यों नहीं खाना चाहिए

वजन बढ़ेगा: गुड़ का अधिक सेवन शरीर का वजन भी बढ़ा सकता है. दरअसल, गुड़ प्रोटीन और वसा के साथ-साथ फ्रुक्टोज से भरपूर होता है. 100 ग्राम गुड़ में लगभग 383 कैलोरी होती है, जो आपका वजन बढ़ा सकता है. इसलिए गुड़ का सेवन एक सीमित मात्रा से ज्यादा नहीं करना चाहिए.

शुगर लेवल बढ़ेगा: कई पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ का अधिक सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसका सेवन आपके हानिकारक हो सकता है. दरअसल, 100 ग्राम गुड़ में करीब 10-15 ग्राम फ्रुक्टोज होता है. इसका रोजाना अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा.

पाचन तंत्र बिगड़ेगा: सेहतमंद रहने के लिए गुड़ का सेवन अधिक फायदेमंद है. लेकिन, ध्यान रहे कि इसका सेवन उचित मात्रा में ही करें. क्योंकि, अधिक सेवन करने से पाचन क्रिया असंतुलित हो सकती है. बता दें कि, गुड़ एक ऐसा स्वीटनर है जो गर्म होता है और अधिक खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है.

बीमारियों का जोखिम: गुड़ को गन्ने के रस से तैयार किया जाता है. यह ज्यादातर इस तरह से तैयार किया जाता है जो स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. कई बार गुड़ तैयार किए जाने वाले कच्चे माल को ठीक से साफ भी नहीं किया जाता जिससे बीमारियां होने का खतरा बना रहता है.

पेट दर्द, कब्ज, खांसी: पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ का अधिक सेवन एलर्जी की भी वजह बन सकता है. इसके अलावा, कभी कभी गुड़ के सेवन से पेट में दर्द, कब्ज, सर्दी खांसी, मचली, सिर में दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

हाथ-पैर में सूजन: अधिक गुड़ खाने से आपके शरीर में सूजन आ सकती है. बता दें कि गुड़ में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है और यदि आप ज्यादा खाते हैं तो इससे पैर, पंजों में, हाथ में सूजन आ सकती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST