<

भारत के पड़ोसी देश ने इंडियन प्लेयर को बनाया कोच, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका? किसने किया ऐसा

टी20 विश्व कप से पहले भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने विक्रम राठौर को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. जानिए वह कितने समय के लिए टीम के कोच बने रहेंगे.

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले भारत के पड़ोसी देश ने इंडियन प्लेयर को टीम का बैटिंग कोच (Batting Coach) बनाया है. ये ना पाकिस्तान ना बांग्लादेश है बल्कि, श्रीलंका क्रिकेट टीम ने फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले मेन्स टी20 विश्व कप से पहले भारतीय पूर्व क्रिकेटर विक्रम राठौर को बल्लेबाजी कोच के रूप में कंसल्टेंसी आधार पर नियुक्त किया है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से जारी बयान के अनुसार, राठौर की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य टीम की विश्व कप की तैयारियों को मजबूत करना है. उनका कार्यकाल 18 जनवरी से 10 मार्च तक रहेगा.
राठौर ने भारत टीम में सितंबर 2019 से जुलाई 2024 तक बल्लेबाजी कोच के रूप में कार्य किया था. वर्तमान में वे आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के लीड असिस्टेंट कोच भी हैं. इससे पहले, श्रीलंका ने भारत के पूर्व कोचिंग स्टाफ के सदस्य आर. श्रीधर को फील्डिंग कोच के रूप में शामिल किया था. श्रीधर की जिम्मेदारी भी अस्थायी है और विश्व कप केंद्रित है.

श्रीलंका के मैच कब कब?

श्रीलंका को विश्व कप में ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और ओमान जैसी टीमें शामिल हैं. श्रीलंका अपनी अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ करेगी.  इसके बाद  12 फरवरी को श्रीलंका बनाम ओमान का मैच होगा. इसके बाद 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया  बनाम श्रीलंका. फिर  19 फरवरी को श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे का मैच होगा. टीम की कप्तानी दासुन शनाका को दी गई है. 

श्रीलंका का स्क्वॉड

श्रीलंका की प्रारंभिक टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरित असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहन अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, एशान मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीष तीक्षणा, दुशान हेमंता, विजयकांत वियासकांत, ट्रावीन मैथ्यू.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST