<
Categories: हेल्थ

फैटी लिवर की काल हैं ये 2 कलरफुल सब्जियां! डायबिटीज में भी ‘अमृत समान’, 30 दिन सेवन से दिखने लगेगा असर

Vegetables Protect from Diabetes: हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, सेहतमंद रहने का एक ही फॉर्मूला है 'हेल्दी डाइट'. इसके लिए दो कलरफुल सब्जियां खाना भी फायदे का सौदा हो सकता है. इन सब्जियों में कमाल के औषधीय गुण होते हैं, जिनके रेगुलर सेवन से कई गंभीर बीमारियों का जोखिम घट सकता है. आइए जानते हैं इन दो सब्जिों के बारे में-

Vegetables Protect from Diabetes: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल में सेहतमंद रह पाना चुनौती साबित हो रहा है. इससे निजात पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, सेहतमंद रहने का एक ही फॉर्मूला है ‘हेल्दी डाइट’. इसके लिए कुछ कलरफुल सब्जियां खाना भी फायदे का सौदा हो सकता है. इन सब्जियों में कमाल के औषधीय गुण होते हैं, जिनके रेगुलर सेवन से कई गंभीर बीमारियों का जोखिम घट सकता है. नेचर जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पर्पल और लाल रंग की सब्जियों से प्राप्त एंथोसाइनिन कंपाउड से गजब का फायदा होता है. रिसर्च में पाया गया कि एंथोसाइनिन इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा देता है. अध्ययन में पाया गया कि 6 सप्ताह तक जब एंथोसाइनिन का सेवन कराया गया तो इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ गया और ब्लड शुगर कंट्रोल हो गया. अब आइए जानते हैं कि ये दो तरह की सब्जियां कौन सी है, इनके बारे में जानते हैं.

डायबिटीज और फैटी लिवर का बैंड बजा देंगी ये 2 सब्जियां

पर्पल बैंगन: बैंगन पर्पल या बैंगनी रंग होने के कारण इसमें एंथोसाइनिन तो होता ही है, इसके अलावा भी इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. पर्पल रंग के बैंगन में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 6, फॉलेट और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भी मौजूद होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है जो हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे कोलेस्ट्रॉल का जोखिम कम होता है और हार्ट के मसल्स मजबूत होते हैं.

इसलिए बैंगन का आप अगर रेगुलर सेवन करेंगे तो इससे हार्ट डिजीज की आशंका बहुत कम होगी. वहीं फाइबर ज्यादा होने के कारण यह शुगर को जल्दी एब्जॉर्व नहीं होने देता है जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी बैंगन बहुत लाभदायक है. पबमेड सेंट्रल जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंगन में कैंसररोधी गुण भी होता है. बैंगन में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट को साफ करने में बेहद गुणी है.

चुकंदर: रिसर्च के मुताबिक लाल रंग की सब्जियों में भी एंथोसाइनिन पाया जाता है जो ब्लड शुगर कम करने के साथ-साथ, फैटी लिवल डिजीज और पेट को साफ करने में बेहद असरदार है. चुकंदर को लोग सिर्फ खून बढ़ाने वाला ही मानते हैं लेकिन स्टडी में यह साबित हो चुका है कि चुकंदर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है और यह पेट पर भी जादू की तरह असर करता है. 

बीबीसी गुड फूड के मुताबिक, चुकंद में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं. इसलिए इसमें कैंसर के जोखिम को कम करने की भी क्षमता है. वहीं यह डाइजेशन के लिए महत्वपूर्ण सब्जी है. चुकंदर का सेवन करने के बाद शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ जाता है और इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार हो जाता है. यह ब्रेन और लिवर हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है. महिलाओं में यह पोस्ट मेनोपॉज के बाद की परेशानियों को कम करता है.

पर्पल और लाल रंग की कुछ अन्य सब्जियां

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, जरूरी नहीं कि पर्पल और रेड कलर की सब्जियों में बैंगन और चुकंदर का ही इस्तेमाल किया जाए. इसके लिए आप विभिन्न तरह के सब्जियां और फलों का सेवन कर सकते हैं. पर्पल कलर की सब्जियों में गाजर,कैबेज, ब्रोकली, फूलगोभी, शलगम, बैरीज,केल आदि भी आते हैं. इसी तरह लाल रंग की सब्जियों में चुकंदर, गाजर, टमाटर, मूली, कई तरह के साग आदि आते हैं. आप इनमें से किन्हीं भी सब्जियों को रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST