<
Categories: मनोरंजन

‘सीमा पार की तो ब्लॉक कर दूंगी’, शिल्पा शिंदे विवाद के बीच भड़कीं हिना खान, ट्रोलर्स को दी सीधी चेतावनी

Hina Khan: हिना खान ने मौजूदा विवाद के बीच अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे शिल्पा शिंदे को ट्रोल न करें. उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन इसे शालीनता और सम्मान के साथ व्यक्त किया जाना चाहिए.

अभिनेत्री हीना खान और शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है, जिसे लेकर दोनों के फैंस आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. यह विवाद तब शुरू हुआ जब शिल्पा ने स्वीकार किया कि उन्होंने ‘ भाभीजी घर पर हैं’ के निर्माताओं के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया थावह झूठा था. इसके बाद हीना खान ने शिल्पा शिंदे पर प्रतिक्रिया दी. जिसे लेकर दोनों के फैंस आपस में भिड़ते रहे हैं, और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस हीना खान ने ट्रोलर्स से नफरत भरे कमेंट्स से दूर रहने की अपील की है. 

फैंस से नफरत ना फैलाने की अपील की

हिना खान ने आज सोमवार यानी 8 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है. उन्होंने लिखा, ‘हम सब गलतियां करते हैं और समय के साथ बदलते हैं. मैंने यहां-वहां कुछ ट्वीट पढ़े. मैंने हमेशा दयालुता को चुना है. नफरत की जगह प्यार और मानवता को. अगर आप मेरे प्रशंसक और शुभचिंतक हैं, तो मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप भी उसी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ व्यवहार करें. दूसरों के प्रति नफरत और रूखेपन से दूर रहें. बिना सोचे-समझे और निर्दयी ट्रोल की तरह व्यवहार न करें. हमें अपनी बात मनवाने के लिए इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए. हम अमानवीय या नफरत भरे हुए बिना भी ऐसा कर सकते हैं. हम हमेशा अपनी बात को शालीनता से रख सकते हैं और फिर भी प्रभावी हो सकते हैं। करुणा और प्रेम ही हमारी ताकत होनी चाहिए.’

hina khan

ब्लॉक करने की दी चेतावनी

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अगर आप ऐसा नहीं करते और उन लोगों की तरह व्यवहार करते हैं जो बेवजह नफरत फैलाते हैं और ट्रोल करते हैं, तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगी. चाहे आप मेरे फैन ही क्यों न हों. और मैं यह बात सच में कह रही हूं. मैं सिर्फ अपने लिए और अपने प्रियजनों के लिए सकारात्मकता और शांति चाहती हूं. और आप सभी मेरे लिए बहुत प्यारे हैं। कृपया दयालु रहें.’

हिना खान ने शिल्पा शिंदे की बात पर दी थी प्रतिक्रिया

बीते दिनों शिल्पा शिंदे ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न का मामला उन्होंने दर्ज कराया था, वह झूठा था. इसके बाद शिल्पा शिंदे ने जवाब में कहा, ‘किसी विवाद में जीत हासिल करने के लिए किसी की छवि खराब करने के लिए अपने स्त्रीत्व का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है. और हर कोई इसका विरोध करने और न्याय की मांग करने में बिल्कुल सही है. मैं स्तब्ध हूं.’ इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने निर्माता कोहली को ‘असली पीड़ित’ बताया. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST