Live
Search
Home > हेल्थ > खाना तो चाहते पर भूख नहीं लगती… अगर आपके साथ भी है ऐसा तो करें ये आसान उपाय, तेजी से बूस्ट होगा पाचन तंत्र

खाना तो चाहते पर भूख नहीं लगती… अगर आपके साथ भी है ऐसा तो करें ये आसान उपाय, तेजी से बूस्ट होगा पाचन तंत्र

आजकल कई लोगों में भूख न लगने की समस्या देखी जा रही है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, भूख न लगने की समस्या अक्सर बीमारी से उबरते समय कमजोरी, तनाव या पाचन ठीक न होने की वजह से होती है. ऐसे में शरीर को दवा के साथ-साथ सही देखभाल और घरेलू उपायों की जरूरत होती है. अब सवाल है कि आखिर, भूख न लगने पर क्या करें? इस बारे में बता रही हैं डाइटिशियन मानसी शर्मा-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 6, 2026 14:42:16 IST

Mobile Ads 1x1

Digestion improve Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने लोगों को बहुत दर्द दिए हैं. भूख न लगना ऐसी ही गंभीर समस्याओं में से एक है. भूख न लगना ये आम समस्या है. ऐसे लोग भोजन करना तो चाहते हैं, लेकिन भूख न लगने से वे कुछ भी नहीं खा पाते हैं. हालांकि, कुछ लोग वजन बढ़ने की वजह से भूखे रहते हैं. इस स्थिति को एनोरेक्सिया कहा जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, भूख न लगने की समस्या अक्सर बीमारी से उबरते समय कमजोरी, तनाव या पाचन ठीक न होने की वजह से होती है. ऐसे में शरीर को दवा के साथ-साथ सही देखभाल और घरेलू उपायों की जरूरत होती है. अब सवाल है कि आखिर, भूख न लगने पर क्या करें? पाचन तंत्र ठीक करने के आसान उपाय क्या हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं कैलाश दीपक हॉस्पिटल दिल्ली की डाइटिशियन मानसी शर्मा-

पाचन तंत्र बूस्ट करने का उपाय

सबसे आसान और पहला उपाय है गुनगुना पानी पीना. दिन में दो-तीन बार गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और पेट हल्का महसूस करता है. ठंडा पानी या बहुत ज्यादा पानी एक साथ पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे भूख और दब सकती है. गुनगुना पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है.

क्या खाएं और क्या नहीं

भूख न लगने की हालत में भारी भोजन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. तला-भुना, ज्यादा मसालेदार या बाहर का खाना पेट पर बोझ डालता है. इसकी जगह हल्का और गरम खाना जैसे दलिया, खिचड़ी, सादा चावल-दाल या सब्जी का सूप बेहतर रहता है. ऐसा खाना आसानी से पचता है और धीरे-धीरे भूख लौटाने में मदद करता है. 

भूख और समय का फंडा

रोज सही समय पर और सही मात्रा में भोजन करना चाहिए. बहुत देर तक भूखे रहना या एक ही बार में ज्यादा खाना, दोनों ही गलत हैं. थोड़ा-थोड़ा करके, लेकिन समय पर खाना खाने से शरीर की आदत बनती है और भूख सुधरती है.

भूख बढ़ाने के कारगर उपाय

अदरक और नींबू रस: खाने से पहले अदरक का छोटा सा भुटुकड़ा कूटकर उसमें नींबू का रस और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर लेने से पाचन रस सक्रिय होते हैं. यह एक पुराना और असरदार घरेलू नुस्खा है, जो खासकर बीमारी से उबरते समय काफी फायदेमंद होता है. आंवला पाउडर भी भूख बढ़ाने में मदद करता है. खाने से पहले आंवला पाउडर में एक चुटकी नमक मिलाकर लेने से पाचन सुधरता है और पेट साफ रहता है. आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है.

नींबू और काली मिर्च: नींबू को दो हिस्सों में काटकर उस पर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़ककर सेवन करने से भूख बढ़ती है. यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनका स्वाद चला गया हो या मुंह फीका लग रहा हो. पुदीने की पत्तियां, नींबू और काला नमक पानी में मिलाकर पीने से पेट की गैस कम होती है और भूख खुलती है. यह पेय ठंडक भी देता है और पाचन को दुरुस्त करता है.

अजवाइन और सेंधा नमक: आधा चम्मच यानी करीब 2-3 ग्राम अजवाइन में सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से पेट की गड़बड़ी दूर होती है और भूख में सुधार आता है. बता दें कि ये सभी घरेलू उपाय बीमारी से ठीक होने के दौरान या किसी इलाज के साथ सहायक के रूप में अपनाए जा सकते हैं. हालांकि, अगर किसी को लिवर की बीमारी, आंतों की गंभीर समस्या, कैंसर या कोई अन्य गंभीर रोग हो तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

MORE NEWS

Home > हेल्थ > खाना तो चाहते पर भूख नहीं लगती… अगर आपके साथ भी है ऐसा तो करें ये आसान उपाय, तेजी से बूस्ट होगा पाचन तंत्र

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 6, 2026 14:42:16 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS