<
Categories: हेल्थ

खून की सफाई से स्किन ग्लो तक… 5 बीमारियों की छुट्टी कर देंगी ये पत्तियां! रोज सुबह खाली पेट चबाना करें शुरू

Neem Leaves Benefuts: आयुर्वेद में नीम को 'सर्वरोग निवारिणी' औषधि के रूप में जाना जाता है. सदियों से इसकी पत्तियों, छाल, फल और बीज का उपयोग कई पारंपरिक घरेलू उपचारों में किया जाता रहा है. अब सवाल है कि आखिर, नीम की पत्तियां चबाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? किन लोगों को बरती चाहिए सावधानी? आइए जानते हैं इस बारे में-

Neem Leaves Benefuts: आयुर्वेद में नीम को ‘सर्वरोग निवारिणी’ औषधि के रूप में जाना जाता है. सदियों से इसकी पत्तियों, छाल, फल और बीज का उपयोग कई पारंपरिक घरेलू उपचारों में किया जाता रहा है. खासतौर पर नीम की कोमल पत्तियां चबाने की परंपरा आज भी कई घरों में देखने को मिलती है. माना जाता है कि सुबह खाली पेट सीमित मात्रा में नीम की पत्तियां चबाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. हालांकि, इसके सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है. क्योंकि, हर इंसान का स्वास्थ्य अलग हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर, नीम की पत्तियां चबाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं? किन लोगों को बरती चाहिए सावधानी? आइए जानते हैं इस बारे में-

खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने के फायदे

शरीर को डिटॉक्स करे: नीम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और कई जैव सक्रिय (Bioactive) तत्व पाए जाते हैं. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, ये शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने और शरीर को अंदर से साफ रखने में सहायक हो सकते हैं.

स्किन को हेल्दी बनाए: अगर आपको बार-बार मुंहासे, तैलीय त्वचा या छोटे-मोटे स्किन इंफेक्शन की समस्या रहती है, तो नीम की पत्तियां फायदेमंद मानी जाती हैं. इनमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

इम्यूनिटी बूस्ट करे: नीम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और अन्य प्राकृतिक यौगिक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं. हालांकि, मजबूत इम्यूनिटी के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम भी जरूरी हैं.

मुंह और मसूड़ों के लिए लाभकारी: नीम का उपयोग लंबे समय से दातून के रूप में भी किया जाता रहा है. इसकी पत्तियां और टहनियां मुंह के बैक्टीरिया को कम करने, सांसों की दुर्गंध घटाने और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं.

ब्लड शुगर कंट्रोल करे: कुछ शुरुआती शोध बताते हैं कि नीम में मौजूद कुछ तत्व ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकते हैं. हालांकि, डायबिटीज के मरीज डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का विकल्प नीम को न बनाएं और किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें.

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के नीम की पत्तियां न खाएं.
  • डायबिटीज की दवा लेने वाले लोग सावधानी बरतें, क्योंकि ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है.
  • लिवर या किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी वाले लोग चिकित्सकीय सलाह के बिना इसका सेवन न करें.
  • अधिक मात्रा में नीम की पत्तियां खाने से पेट खराब, मतली या अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

सीमित मात्रा में ही करें सेवन

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी प्राकृतिक चीज का अधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. यदि आप नीम की पत्तियां चबाना चाहते हैं, तो सीमित मात्रा में और अपनी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही इसका सेवन करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST