<
Categories: जॉब

IBPS PO से लेकर CCI तक ,इस सप्ताह खत्म हो रही हैं 7 बड़ी सरकारी नौकरियों की एप्लिकेशन विंडो, जानें किस भर्ती की क्या है आखिरी तारीख?

Weekly Govt Jobs 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस सप्ताह किसी भी भर्ती की अंतिम तिथि मिस न करें. कई प्रतिष्ठित संस्थानों में आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. समय रहते पात्रता की जांच करें, जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर लें.

Government Jobs 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद अहम है. 20 जुलाई से 25 जुलाई 2026 के बीच कई बड़ी सरकारी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है. इनमें बैंकिंग, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केंद्रीय संस्थानों और पब्लिक सेक्टर की नौकरियां शामिल हैं.

अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो बिना देर किए अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भर लें. आइए जानते हैं इस सप्ताह किन-किन भर्तियों की एप्लिकेशन विंडो बंद होने जा रही है.

1. IBPS PO Recruitment 2026

बैंकिंग सेक्टर में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. आईबीपीएस ने 6715 पदों पर भर्ती निकाली है.

  • पद: प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
  • कुल पद: 6715
  • योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
  • आयु सीमा: 20 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026

2. Bank of India Recruitment 2026

बैंक ऑफ इंडिया विभिन्न स्केल के क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती कर रहा है.

  • पद: क्रेडिट ऑफिसर
  • कुल पद: 750
  • स्केल: MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV
  • वेतन: ₹64,820 से ₹1,20,940 प्रति माह (पद के अनुसार)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

3. UP Forest Guard Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड के पदों पर आवेदन मांगे हैं.

  • कुल पद: 708
  • योग्यता: 12वीं पास और UP PET 2025 स्कोरकार्ड
  • आवेदन शुल्क: ₹25
  • चयन प्रक्रिया: PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा
  • आवेदन की अंतिम तिथि: निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें.

4. IBPS Specialist Officer (SO) Recruitment 2026

आईबीपीएस ने विभिन्न सरकारी बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है.

  • कुल पद: 745
  • पद: आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, HR/पर्सोनल ऑफिसर
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026

5. Cotton Corporation of India Recruitment 2026

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

  • कुल पद:148
  • पद: असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव, जूनियर असिस्टेंट अकाउंटेंट
  • योग्यता: पदानुसार BE/BTech, MBA, MCA, B.Com, ग्रेजुएशन आदि
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2026

6. UPSC IFS Main Examination Form 2026

जो उम्मीदवार UPSC Forest Service प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके हैं, उनके लिए मुख्य परीक्षा का आवेदन भरना अनिवार्य है.

  • परीक्षा: UPSC IFS Main Examination
  • आवेदन की अंतिम तिथि:22 जुलाई 2026
  • आवेदन शुल्क: ₹100 (General/OBC/EWS)
  • SC/ST/PwBD: शुल्क नहीं

7. Rajasthan CET 10+2 Level 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की विभिन्न भर्तियों में शामिल होने के लिए CET 10+2 लेवल परीक्षा का आवेदन जारी है.

  • योग्यता: 12वीं पास
  • इन पदों के लिए जरूरी: कॉन्स्टेबल, क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, वनपाल, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट समेत कई भर्तियां
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026
Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST