Live
Search
Home > हेल्थ > थकान मिटाकर तनाव की छुट्टी कर देंगे ये 5 योगासन! मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान, नोट करें नाम अभ्यास का तरीका

थकान मिटाकर तनाव की छुट्टी कर देंगे ये 5 योगासन! मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान, नोट करें नाम अभ्यास का तरीका

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज तीनों बेहद जरूरी है. खासतौर पर योगासन. बता दें कि, योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन को भी शांति और संतुलन देता है. कई ऐसे योगासन हैं जो तनाव को चुटकियों में दूर करने की क्षमता रखते हैं. इन योगासन के बारे में बता रहे हैं योगाचार्य शशांक गुप्ता-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 8, 2026 18:29:28 IST

Mobile Ads 1x1

Yoga Benefits For Stress: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने इंसान को ढेरों कष्ट दिए हैं. तनाव ऐसी ही गंभीर समस्याओं में से एक है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज तीनों बेहद जरूरी है. खासतौर पर योगासन. बता दें कि, योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन को भी शांति और संतुलन देता है. कई ऐसे योगासन हैं जो तनाव को चुटकियों में दूर करने की क्षमता रखते हैं. अब सवाल है कि आखिर तनाव दूर करने के लिए कैसे से योग करें? तनाव दूर करने में योगासन कैसे कारगर? इस बारे में Indai news को बता रहे हैं दिल्ली के योगाचार्य शशांक गुप्ता- 

तनाव दूर करने में योग कैसे कारगर

रोज योगासन करने से खून का बहाव उल्टी दिशा में यानी सिर की तरफ होता है, जिससे दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है. इससे सिरदर्द, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. यही नहीं, रोजाना अभ्यास करने से आत्मविश्वास और एकाग्रता में भी बढ़ोतरी होती है. 

तनाव दूर करने वाले योगासन

बालासन (Child Pose): योगाचार्य के मुताबिक, बालासन एक आरामदायक योग मुद्रा है जो शरीर और मन दोनों को रिलैक्स करती है. इसमें जमीन पर घुटनों के बल बैठकर, माथा जमीन से लगाकर और हाथ आगे फैलाकर गहरी सांस लेनी होती है. यह आसन मानसिक थकान, सिरदर्द और चिंता को कम करता है.

शवासन (Corpse Pose): शवासन सबसे आसान लेकिन सबसे प्रभावी आसनों में से एक है. इसमें फर्श पर लेटकर आंखें बंद कर लें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें. धीमी और गहरी सांसों पर ध्यान केंद्रित करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है.

वृक्षासन (Tree Pose): वृक्षासन से शरीर का संतुलन और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है. यह आसन मानसिक एकाग्रता को मजबूत करता है और तनाव को दूर करने में मदद करता है. इसे करने के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर टिकाएं और हाथों को ऊपर की ओर जोड़ लें.

सुखासन (Easy Pose): सुखासन ध्यान और प्राणायाम के लिए आदर्श मुद्रा है. यह सीधी रीढ़ के साथ क्रॉस-लेग बैठने की मुद्रा है जिसमें आप आंखें बंद करके श्वास-प्रश्वास पर ध्यान देते हैं. यह आसन तुरंत मानसिक शांति देता है.

पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend): पश्चिमोत्तानासन शरीर की लचक बढ़ाने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है. इसमें बैठकर पैरों को सीधा रखें और धीरे-धीरे आगे झुककर पैरों को पकड़ें. यह आसन तनाव, चिंता और थकान को कम करने में मदद करता है.

MORE NEWS

Home > हेल्थ > थकान मिटाकर तनाव की छुट्टी कर देंगे ये 5 योगासन! मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान, नोट करें नाम अभ्यास का तरीका

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 8, 2026 18:29:28 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS