ADVERTISEMENT
होम / हेल्थ / Aloe Vera Side Effects: हर्बल गुणों से भरपूर एलोवेरा पहुंचा सकता है नुकसान, जाने इसके 6 साइड-इफेक्ट्स

Aloe Vera Side Effects: हर्बल गुणों से भरपूर एलोवेरा पहुंचा सकता है नुकसान, जाने इसके 6 साइड-इफेक्ट्स

BY: Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 17, 2022, 5:35 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Aloe Vera Side Effects: हर्बल गुणों से भरपूर एलोवेरा पहुंचा सकता है नुकसान, जाने इसके 6 साइड-इफेक्ट्स

Side Effects of Aloe Vera.

Aloe Vera Side Effects: एलोवेरा अपने हर्बल गुणों के लिए जाना जाता है। ये हमारी त्वचा और बालों से लेकर सेहत के लिए कमाल के फायदे कर सकता है। हज़ारों फायदों से भरपूर एलोवेरा का इस्तेमाल भारत में सदियों से चला आ रहा है। कॉस्मेटिक इंडस्ट्री भी अपने प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का इस्तेमाल जमकर करती हैं। बालों में चमक और चेहरे को हेल्दी बनाने के साथ एलोवेरा सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को भी कम करता है। लेकिन जब आप किसी भी चीज का सेवन बहुत अधिक करने लगते हैं, तो उसके कुछ साइड एफेक्ट्स भी होते हैं। ठीक इसी तरह, एलोवेरा का भी अधिक सेवन आपके लिए अच्छा नहीं है।

आपने अब तक एलोवेरा जेल के फायदों के बारे में ही सुना होगा, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। इसमें कोई शक़ नहीं कि एलोवेरा के कई फायदे हैं, लेकिन यह कई मामलों में नुकसान भी पहुंचा सकता है। यहां जानें कि एलोवेरा के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले साइड-इफेक्ट्स।

एलोवेरा के 6 साइड-इफेक्ट्स

स्किन एलर्जी

वैसे तो एलोवेरा त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप सीधे इसकी डंठल से जेल निकालकर लगाते हैं, तो इससे एलर्जी भी हो सकती है। इससे एलर्जी, आंखों में रेडनेस, स्किन रैशेज़, जलन और खुजली जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

पेट से जुड़ी समस्याएं

एलोवेरा की पत्तियों में लेटेक्स होता है, जो पौधे के सबसे नीचे पीले रंग का होता है। कई लोग लेटेक्स से एलर्जिक होते हैं, जिसके कारण पेट में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। एलोवेरा जेल को अगर आप सीधे पौधे से निकाल कर खाते हैं, तो इससे पेट में जलन, ऐंठन या मरोड़ होना और पोटेशियम का लेवल लो सकता है।

लिवर को नुकसान

एलोवेरा में बायो एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया में रुकावट पैदा कर सकते हैं।

डिहाइड्रेशन की दिक्कत

एलोवेरा जूस का ज़्यादा सेवन डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की समस्या पैदा कर सकता है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगाड़ता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। अधिक मात्रा में एलोवेरा जूस पीने से डायरिया भी हो सकता है।

ब्लड शुगर स्तर कम होना

एलोवेरा जूस पीने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिल सकती है। जो डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फायदेमंद है, लेकिन जो लोग डायबीटिक नहीं हैं, उनके लिए दिक्कत खड़ी हो सकती है। साथ ही एलोवेरा डायबिटीज के मरीजों में इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को भी बिगाड़ सकता है। अगर आप डायबिटिक हैं, तो एलोवेरा जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

प्रेग्नेंसी में

प्रेग्नेंट या फिर स्तनपान करा रहीं महिलाओं को एलोवेरा जूस के सेवन से बचना चाहिए। एलोवेरा जूस में स्किन को सिकोड़ने के गुण पाए जाते हैं। गर्भावस्था में ऐलोवेरा का सेवन बच्चे के जन्म के वक्त मुश्किलें पैदा कर सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर बात कर लें।

Tags:

aloe vera benefitsBeauty Tipshealth lifestyle hindi newsHealth Tipshealthy lifestyle

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT