<
Categories: हेल्थ

फैटी लिवर में खाना शुरू करें ये 7 चीजें, ताउम्र हेल्दी रहेगा Liver, एम्स-हावर्ड के डॉक्टर ने किया सचेत

Beneficial food For Fatty liver: एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है, जो प्राकृतिक रूप से आपके लिवर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने, फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने में काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

Beneficial food For Fatty liver: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान तमाम गंभीर बीमारियों की वजह बन रही है. आजकल इसका बुरा असर लिवर पर भी देखा जा रहा है. आपकी यह ईटिंग हैबिट्स आपके लिवर को बीमार भी कर सकती है. अगर इसके बड़े कारणों की बात करें तो जंक फूड्स, ऑयली, स्पाइसी, फैटी फूड्स आदि के रेगुलर सेवन से आपको फैटी लिवर (Fatty liver) की समस्या हो सकती है. हां, यदि आप चाहते हैं कि फैटी लिवर ठीक हो जाए तो आप डाइट में कुछ चीजों को रेगुलर खाना शुरू कर दें.

एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है, जो प्राकृतिक रूप से आपके लिवर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने, फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने में काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अब  सवाल है कि आखिर, फैटी लिवर की परेशानी में किन चीजों का सेवन फायदेमंद? आइए जानते हैं इस बारे में

फैटी लिवर में किन चीजों का सेवन फायदेमंद?

बेरीज: आप अपनी डाइट में प्रतिदिन एक बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरीट ब्लू बेरी, रसभरी आदि शामिल करके अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं. ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने के साथ ही इंफ्लेमेशन भी कम करते हैं.

ओट्स: काफी लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं. यदि आपको लिवर संबंधित रोगों से बचना है तो आप ओट्स जरूर खाएं. इसमें फाइबर भरपूर होता है. यह कोलेस्ट्रॉल को रेगुलेट करता है. पाचन में सुधार करता है. पेट को साफ करता है. लिवर में फैट के जमाव को रोकता है.

ब्रोकली, पत्तागोभी:  क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी खूब खाएं. ये लिवर की सेहत को बूस्ट करते हैं. सर्दियों में आपको ये सब्जियां आपको स्वादिष्ट, ताजी और अच्छी क्वालिटी की मिल जाएंगी. इन सब्जियों में कुछ ऐसे कम्पाउंड्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं. लिवर की कोशिकाओं को भी सुरक्षित रखते हैं.

ऑलिव ऑयल: यदि आपके भोजने में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल शामिल नहीं है तो आज से ही इस तेल को कर लें शामिल. ये तेल हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ये तेल लिवर में जमे फैट को कम करता है. इंसूलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है.

एवोकाडो: आमतौर पर लोग इस फल का सेवन कम ही करते हैं, लेकिन ये बहुत ही हेल्दी फलों में शामिल है. इसके सेवन लिवर डिटॉक्स होता है, बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर भरपूर होते हैं.

अखरोट: ड्राई फ्रूट्स में अखरोट का सेवन भी जरूर करें. एक मुट्ठी अखरोट खाने से आपको ओमेगा-3 प्राप्त होगा, जो लिवर में होने वाले सूजन को कम कर सकता है. साथ ही एन्जाइम लेवल को भी सुधारता है.

लहसुन: ये एक नेचुरल हर्ब या मसाला है, जो लिवर में एंजाइम्स को सक्रिय करता है. विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है. फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है. लहसुन के फायदे सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं, ये पाचन को भी दुरुस्त रखता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Ashok Kharat Case: इमली के बीज और पत्थर देकर महिलाओं से क्या करता था अशोक खरात? 4850 आपत्तिजनक लिंक डिलीट, SIT का बड़ा खुलासा

Ashok Kharat Latest News: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल…

Last Updated: April 7, 2026 22:15:06 IST

Odisha में गौ-तस्करों की खैर नहीं! पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 50 लाख से ज्यादा कैश; सोना-चांदी और हथियार बरामद

Odisha Latest News: ओडिशा में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है. डीआईजी…

Last Updated: April 7, 2026 21:54:12 IST

Kal ka Kumbh Rashifal 8 April 2026: पत्नी के साथ करेंगे डिनर, कारोबार में लाभ का है योग

Kal ka Kumbh Rashifal 8 April 2026: तरक्की का दिन है, लेकिन मन को शांत…

Last Updated: April 7, 2026 20:43:15 IST