Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने पिता और चाचा की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
Telangana Murder Case
Delhi Crime News in Hindi: दिल्ली में द्वारका जिले की पुलिस ने एक सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. चौंका देने वाला मामला यह है कि द्वारका के उत्तम नगर के मोहन गार्डन में हुई हत्या का आरोपी कोई और नही घर बेटा ही था. दिल्ली पुलिस को एक सूचना मिली थी कि 4 अप्रैल 2026 को एक घर के अंदर दो लोगों की बॉडी संदिग्ध हालात में मिली है. पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान देवेंद्र कुमार (50 साल) और उनके भाई अमित (48 साल) के रूप में हुई है.
दोनों की बॉडी कमरे के अंदर पड़े मिले, जहां चारों ओर शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं और कमरा अस्त-व्यस्त हालत में था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्राइम टीम व एफएसएल की मदद से वारदात वाली जगह का निरीक्षण कर मौके से सबूत जमा किया. दोनों बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों की मौत शारीरिक हमले से लगी आंतरिक चोटों के कारण हुई. शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना की रात घर के अंदर शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था. जांच के दौरान मृतक का बेटा ईश्वर (22 साल) वारदात के बाद से फरार पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की.
मकान मालिक नरेश कुमार (66 साल) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह मकान करीब 10-12 दिन पहले देवेंद्र कुमार नाम के शख्स को 9,000 रुपये महीने किराए पर दिया था. 3 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे उन्हें झगड़े की सूचना मिली, जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचे. वहां उन्होंने ईश्वर को नशे की हालत में पाया और उसे समझाकर वापस लौट आए.
बाद में उन्हें सूचना मिली कि ईश्वर ने अपने पिता और चाचा की हत्या कर दी है. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने दोनों को मृत पाया. कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी बेटा ईश्वर को 7 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पुलिस ने इस मामले में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. द्वारका पुलिस की सूझबूझ और लगातार लंबी जांच के बाद इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझा लिया गया.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…