Live
Search
Home > हेल्थ > क्या सच में कब्ज के लिए फायदेमंद है केला? शरीर पर कैसे करता है काम और जानें इसके दूसरे फायदे?

क्या सच में कब्ज के लिए फायदेमंद है केला? शरीर पर कैसे करता है काम और जानें इसके दूसरे फायदे?

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों से ज्यादा घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं. बुजुर्गों की मानें, तो खानपान में बदलाव से कब्ज में राहत मिल सकती है. इनमें केले को भी घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल किया गया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 14, 2026 17:37:40 IST

Mobile Ads 1x1

Banana for Constipation: खानपान में खराबी और तला-भुना खाने के कारण लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या होती है. इसके कारण लोगों का पेट अक्सर साफ नहीं होता और कब्ज की दिक्कत शुरू हो जाती है. कब्ज के साथ ही पेट फूलना, पेट में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, ऐंठन और बदहजमी जैसी परेशानियां भी हो जाती हैं. अगर लंबे समय तक कब्ज ठीक नहीं होती है, तो इससे कई और बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं. ऐसे में कब्ज होते ही लोग घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं. बहुत से लोग कब्ज होने के कारण केला खाना सही मानता है. हालांकि बहुत से लोगों का मानना है कि कब्ज के दौरान केला नहीं खाना चाहिए. आइए जानते हैं कि कब्ज में केला खाना चाहिए या नहीं?

दादी-नानी के नुस्खों पर यकीन

कब्ज से राहत दिलाने के लिए मार्केट में काफी दवाएं मौजूद हैं. इसके बावजूद लोगों को दादी-नानी के घरेलू नुस्खों पर यकीन है, जो कहते हैं कि खान-पान में बदलाव और फलों का नियमित सेवन करने से कब्ज में आराम मिलता है. इनमें केले को लेकर भी लोगों में दो मत हैं. कुछ लोग कहते हैं केला खाना चाहिए. वहीं कुछ लोग कहते हैं कि केला नहीं खाना चाहिए. 

नियमित सेवन से होता है फायदा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि केला कब्ज से पीड़ित इंसान के लिए फायदेमंद होता है. डॉक्टर्स का कहना है कि केला खाने से कब्ज समेत पेट की दूसरी परेशानियां बढ़ती नहीं है. हालांकि नियमित तौर पर केला खाने से कब्ज को दूर भगाने में मदद मिल सकती है. डॉक्टर्स का कहना है कि एक पके हुए केले में भरपूर मात्रा में प्रीबायोटिक फाइबर पाया जाता है. 

केले खाने के फायदे

  • केला खाने से आंतों में पाया जाने वाला बिफीडोबैक्टीरिया और लैक्टोबैसिली जैसे फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है, जो डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है. इससे खाने को पचाने और आसानी से मल त्यागने में मदद मिलती है.
  • इसके अलावा केला एनर्जी के लिए फायदेमंद हो सकता है. ये शरीर को तुरंत एनर्जी देता है, जो धावकों और काम करने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. 
  • केले में उच्च मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है. इसके साथ ही केले में विटामिन बी 6 और विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है.

नोट- यह मेडिकल सलाह नहीं है बल्कि यह लेख सिर्फ सूचना के लिए दिया गया है. इसे पढ़कर कोई भी कदम ना उठाएं बल्कि एक्पर्ट या डॉक्टर की सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी की जबावदारी नहीं लेता है.

MORE NEWS

Home > हेल्थ > क्या सच में कब्ज के लिए फायदेमंद है केला? शरीर पर कैसे करता है काम और जानें इसके दूसरे फायदे?

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 14, 2026 17:37:40 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS