India News ( इंडिया न्यूज़ ), Benefits of Date Palm: खजूर खाने से शरीर को काफी मजबूती मिलती है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। दिल को मजबूत रखने के लिए हर रोज खजूर खाना काफी लाभदायक होता है। यह विटामिन और मिनरल्स से काफी भरपूर रहता है जिसे खाने से सर्दी में राहत भी मिलती है। एक रिसर्च में यह साबित हो चुकी है कि, महिला को हर रोज 5 खजूर खाना चाहिए। वहीं, खासकर जिन महिलाओं को पीरियड्स में काफी ज्यादा दर्द होता है उन्हें हर रोज जरूर खजूर खाना चाहिए। बता दें कि, सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं। जो दिल और फेफड़ों की बीमारी से बचाता है। तो आइए जानते हैं, खजूर खाने के फायदे और इसके तरीके के बारे में।

रोज कितने खजूर खाना है चाहिए

बता दें कि, सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसको खाने का सबसे बेस्ट तरीका यह होता है कि, खजूर को सबसे पहले रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट भिगोए हुए खजूर को आराम से फिर खा सकते हैं। खजूर का इस्तेमाल आप स्वीटनर के रूप में भी कर सकते हैं। शुरुआती समय में इसे 2-3 खजूर खाएं फिर इसके बाद आप इसकी मात्रा बढ़ा भी सकते हैं।

भरपूर मात्रा में मिलते पोषक तत्व

खजूर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, पोटेशियम, विटामिन के और सोडियम भी पाए जाते हैं। खजूर खाने से शरीर को तुरंत ही एनर्जी मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी6 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खजूर बैड कोलेस्ट्रॉल को भी बाहर निकालने का काम करता है। इसे खाने से हड्डी भी मजबूत होती है। खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे फ्री रैडिकल्स से बचाने में मदद करती है।

खजूर खाने के फायदे-

  • इससे हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • खजूर खाने से आंख और पेट से जुड़ी बीमारी का भी खतरा कम होता है।
  • इसमें फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट डाइबीटीज, अल्जाइमर और भी कई तरह के कैंसर से छुटकारा दिलाता है।
  • खजूर खाने से हड्डियां मजबूत होती है।
  • इसमे विटामिन K होता है जो कि खून को गाढ़ा होने से रोकता है।

Also Read: