Benefits of Warm Water: मनुष्य के शरीर को स्वस्थ रखने में पानी अपना अहम रोल अदा करता है। यदि शरीर में पानी की कमी हो जाए तो शरीर में कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं। कई बार पानी की कमी जानलेवा भी बन जाती है। इसलिए शरीर को पानी की कमी होने से बचाना बेहद अहम है।
Benefits of Warm Water for your Body in hindi
गुनगुना पानी मतलब औषधी
गुनगुना पानी (Benefits of Warm Water) शरीर के लिए औषधि की तरह काम कर सकता है। गुनगुना पानी शरीर तरोताजा रखता है और शरीर की छोटी-मोटी बीमारियों को भी दूर रखता है। आयुर्वेद में भी गुनगुने पानी को बेहद लाभकारी माना जाता है। बरसात और सर्दियों के दिनों में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है लेकिन हर रोज गुनगुना पानी सुबह खाली पेट पिने से शरीर को तंदुरुस्त रहता है।
खांसी जुखाम की समस्या रहती है दूर
बरसात के दिनों में वायरल इनफेक्शन होने के ज्यादा चांस होते हैं। सर्दी-जुकाम की समस्या तो अक्सर देखने को मिलती है। यदि दिन में कम से कम आप 4 बार गुनगुना पानी (Benefits of Warm Water) पीते हैं तो खांसी और जुकाम की समस्या दूर हो जाती है।
फैट होता है कम
जिस व्यक्ति के शरीर में फैट ज्यादा है तो उसे रोजाना कम से कम 4 या 5 बार गर्म पानी पीना चाहिए। गर्म पानी बहुत ही जल्द शरीर के अंदर जमा फैट को खत्म करने का काम करता है।
कब्ज की समस्या से मिलता है छुटकारा
गुनगुना पानी शरीर की पाचन शक्ति में सुधार लाता है। अगर किसी को कब्ल, एसिडिटी और गैस की समस्या है तो उसे नियमित गुनगुना पानी दिन में कम से 4 या 5 बार पीना चाहिए। इससे शरीर की पाचन शक्ति में वृद्धि होती है। पाचन शक्ति ठीक होगी तो गैस, कब्ज जैसी समस्याएं भी ठीक हो जाएंगी।
चेहरे पर आती है चमक
गुनगुना पानी पीने से हमारे शरीर के कई हानिकारण पदार्थ खत्म होते हैं। अगर सुबह उठकर खाली पेट गर्मपानी पीने की आदत बना ली जाए तो इससे कुछ ही दिनों बाद चेहरे चमक उठता है। ठंडा पानी पीने से कब्ज की शिकायत हो जाती है और कब्ज की वजह से चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं।