होम / 15 दिन की बच्ची को हुई ऐसी खतरनाक बीमारी, प्रेगनेंट लेडीज होजाए सतर्क, समय रहते जान लें क्या है लक्षण?

15 दिन की बच्ची को हुई ऐसी खतरनाक बीमारी, प्रेगनेंट लेडीज होजाए सतर्क, समय रहते जान लें क्या है लक्षण?

Preeti Pandey • LAST UPDATED : September 25, 2024, 7:41 am IST

Black Nose Disease: 15 दिन की बच्ची को हुई ऐसी खतरनाक बीमारी

India News (इंडिया न्यूज), Black Nose Disease: आज के दौर में लोग कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। अक्सर अधिकतर बीमारियां ऐसी रहती हैं जो जेनेटिक होती हैं यानी कि माता-पिता से बच्चों में आती हैं। अगर गर्भावस्था के दौरान मां किसी संक्रामक बीमारी से पीड़ित है तो कुछ मामलों में यह संभव है कि यह बीमारी जन्म के बाद बच्चे को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसा ही एक मामला चेन्नई से सामने आया है, जहां गर्भवती मां चिकनगुनिया से पीड़ित थी। महिला के बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद उसका बच्चा ब्लैक नोज बीमारी का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, जन्म देने से एक हफ्ते पहले मां चिकनगुनिया से पीड़ित पाई गई थी। डॉक्टरों ने इसे पोस्ट चिकनगुनिया हाइपरपिग्मेंटेशन कहा, जो आमतौर पर चिकनगुनिया से पीड़ित होने के बाद होता है।

क्या होता है ब्लैक नोज डिजीज

ब्लैक नोज डिजीज एक तरह का त्वचा रोग है जिसमें नाक पर काले धब्बे दिखाई देते हैं। ब्लैक नोज या चिक साइन आमतौर पर नाक के आस-पास के क्षेत्र को प्रभावित करता है। इसे हाइपरपिग्मेंटेशन भी कहते हैं, जो चिकनगुनिया बुखार के बाद या उसके साथ रोगियों में होता है। कई बार यह समस्या चिकनगुनिया की तरह 6 महीने तक बनी रह सकती है। कुछ मामलों में इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो सकता है।

पाचन से लेकर पेट दर्द तक…इन समस्याओं को जड़ से खत्म कर देगी आपके किचन में रखी ये देशी चीज

ब्लैक नोज के लक्षण

अगर आपको ब्लैक नोज की बीमारी है, तो आपको जोड़ों में दर्द और बुखार हो सकता है। इस स्थिति में कई बार सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में सूजन हो सकती है। त्वचा पर चकत्ते भी इस बीमारी के लक्षण माने जाते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार जी मिचलाना और थकान भी महसूस हो सकती है।

ब्लैक नोज बचाव के उपाय

ब्लैक नोज की बीमारी आमतौर पर चिकनगुनिया के कारण होती है, इसलिए इससे बचने के लिए आपको चिकनगुनिया से बचना चाहिए। इससे बचने के लिए आपको मच्छर भगाने वाली कॉइल या मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको चिकनगुनिया मुक्त क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए।

Cancer का जड़ से खात्मा करेगा ये वरदानी पेड़? जानें इसके बीज और पत्तियां कैसे करेंगी जानलेवा बीमारी से बचाव

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

हिंदू धर्म में गीता रखना अच्छा तो फिर श्री कृष्ण से जुड़े इस ग्रंथ को रखना क्यों अशुभ, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश?
Jayant Chaudhary: सुल्तानपुर एनकाउंटर पर जयंत चौधरी ने बड़ा बयान, बोले- एनकाउंटर की जरूरत ही नहीं…
Rajasthan News: 70 साल के महंत की धारदार हथियार से हत्या, जानें पूरा मामला
MP Rain Alert: पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में बाढ़ का खतरा
कब तक प्रधानमंत्री बनें रहेंगे नरेंद्र मोदी? अमित शाह की प्लानिंग ने मचाई खलबली
Snake in Train: जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में मिला सांप, मचा हड़कंप
‘भारतीयों हिंदुओं के साथ विश्वासघात’, तिरुपति लड्डू विवाद पर ये क्या बोल गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती?
ADVERTISEMENT