<
Categories: हेल्थ

स्किन पर आएगा नेचुरल ग्लो..! बुढ़ापे में भी चेहरे पर रहेगा जवानी वाला नूर, बस इस सफेद चीज का करना होगा इस्तेमाल

Camphor for skin problems: बेदाग चेहरा और नेचुरल ग्लो हर किसी का सपना होता है. इसके लिए वे तमाम चीजों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि, पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली कपूर स्किन की समस्याओं के लिए रामबाण हो सकती है. अगर आप इसे स्किन केयर रुटीन में शामिल करते हैं, तो मुहासों की समस्या दूर कर चेहरे पर निखार (glowing skin) लाने तक में यह कारगर है.

Camphor for skin problems: बेदाग चेहरा और नेचुरल ग्लो हर किसी का सपना होता है. इसके लिए वे तमाम चीजों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि, पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली कपूर स्किन की समस्याओं के लिए रामबाण हो सकती है. अगर आप इसे स्किन केयर रुटीन में शामिल करते हैं, तो मुहासों की समस्या दूर कर चेहरे पर निखार (glowing skin) लाने तक में यह कारगर है. दरअसल, कपूर में एंटी इंफ्लामेटरी और हीलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है. इससे त्वचा पर होने वाली खुजली, जलन और इरिटेशन की समस्या से तो राहत मिलती ही है, साथ ही यह एग्जिमा और एक्ने प्रोन स्किन की समस्या को भी हल करता है. बस इसके इस्तेमाल का सही तरीका मालूम होना चाहिए. तो चलिए आपके इसके बारे में बताते हैं.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, कपूर में पिनीन, कैम्फीन, बी.पिनीन, लिमोनीन, 1-8 सिनेओल और पी.साइमीन पाया जाता हैं. साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, जीवाणुरोधी, एंटी-फंगल और एंटी-स्पास्मोडिक गुण मौजूद होते हैं. जो स्किन की समस्याओं को दूर करने में काफी मदद करते हैं.

फाइन लाइंस की समस्या के लिए (fine lines)

जिस व्यक्ति को चेहरे पर फाइन लाइंस की समस्या हैं उनके लिए कपूर बड़े काम का है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक कपूर में एंटी-एजिंद गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे पर कोलेजन को बढ़ाते हैं जिससे स्किन पर जिखने वाली फाइन लाइंस की समस्या हल होने लगती है. ऐसे में इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए हफ्ते में दो बार चेहरे पर नारियल के तेल में मिलाकर लगाएं. ऐसा करने पर त्वचा पर नेचुरल ऑयल की मात्रा बनी रहती है, जिससे स्किन के टैक्सचर में सुधार आने लगता है.

एक्ने से मिलेगा छुटकारा (acne)

कील मुंहासों के चलते अक्सर ही चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या बनी रहती है. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह स्किन पर बढ़ने वाले सीबम सिक्रीशन को कंट्रोल करके त्वचा की डीप क्लींजिंग करके स्किन को ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से बचाने का काम करता है. साथ ही इससे स्किन सेल्स को रिपेयर करने में भी मदद मिलती है, जिससे त्वचा पर निखार बढ़ने लगता है.

दाग-धब्बे दूर करने के लिए (remove stains)

अगर आप चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या से काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं, तो आपको स्किन पर बनने वाले डार्क-स्पॉटस को कम करने के लिए कपूर की क्यूब का एक चौथाई हिस्सा लेकर उसमें बादाम का तेल मिलाएं और रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें. ऐसा करने पर त्वचा पर बढ़ने वाली डेड स्किन सेल्स की समस्या हल होने लगती है. साथ ही दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं.

झुर्रियों से राहत पाने के लिए (wrinkles)

आमतौर पर झुर्रियां बढ़ती उम्र के कारण होती है, लेकिन कई बार यह कई अन्य वजहों से भी होने लगती है, जिसमें से एक कारण ड्राई स्किन भी है. ऐसे में स्किन को हाईड्रेट रखने के लिए एक चौथाई कपूर की पीसकर पाउडर बना लें. फिर उसमें नारियल के तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन नर्म और मुलायम तो रहती ही है, साथ ही यह झुर्रियों की समस्या को भी हल कर देती है.

टैनिंग रिमूव करने के लिए (tanning)

बाहर निकलने वाले लोगों को अक्सर ही टौनिंग की समस्या से गुजरना पड़ता है. ऐसे में इससे छुटकारा दिलाने में भी कपूर बेहद फायदेमंद हो सकता है. यह टैनिंग रिमूव करने के साथ स्किन टोन को निखारने का काम भी करता है. इसलिए लिए कपूर में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन क्लीन और नमी युक्त बनी रहती है. इससे स्किन की लेयर्स में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे पिगमेंटेशन से राहत मिल जाती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST