<

सावन व्रत में साधारण नमक क्यों नहीं खाते? जानिए सेंधा नमक से जुड़ी रोचक मान्यताएं और हेल्थ बेनिफिट्स

Sawan Vrat 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है. इस दौरान लाखों श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं और फलाहार…

Sawan Vrat 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है. इस दौरान लाखों श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं और फलाहार का सेवन करते हैं. आपने भी देखा होगा कि व्रत के भोजन में साधारण नमक की जगह सिर्फ सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या इसके पीछे केवल धार्मिक मान्यता है या कोई वैज्ञानिक कारण भी? आइए जानते हैं कि आखिर व्रत में सेंधा नमक को ही क्यों सबसे शुद्ध और उपयुक्त माना जाता है.

सनातन परंपरा के अनुसार व्रत का उद्देश्य केवल भोजन छोड़ना नहीं, बल्कि मन, शरीर और विचारों को शुद्ध करना भी होता है. इसलिए व्रत के दौरान ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है जो प्राकृतिक, सात्विक और कम से कम प्रोसेस्ड हों.सेंधा नमक प्राकृतिक रूप से चट्टानों से प्राप्त होता है और इसे तैयार करने में सामान्य नमक की तरह अधिक रासायनिक प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती. इसी वजह से इसे शुद्ध और सात्विक माना जाता है. यही कारण है कि व्रत, पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में सेंधा नमक का उपयोग करने की परंपरा चली आ रही है.

साधारण नमक से कैसे अलग है सेंधा नमक?

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला आयोडीन युक्त नमक फैक्ट्री में कई चरणों की प्रोसेसिंग के बाद तैयार किया जाता है. इसमें आयोडीन समेत कुछ अन्य तत्व भी मिलाए जाते हैं. वहीं सेंधा नमक प्राकृतिक रूप में मिलता है और अपेक्षाकृत कम प्रोसेस्ड होता है. इसी वजह से व्रत के दौरान इसे प्राथमिकता दी जाती है.

वैज्ञानिक नजरिए से भी माना जाता है बेहतर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार व्रत के दौरान लंबे समय तक सामान्य भोजन नहीं करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन प्रभावित हो सकता है. ऐसे में सेंधा नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है.इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज भी पाए जाते हैं. माना जाता है कि यह पाचन को बेहतर रखने, शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने और कमजोरी या थकान महसूस होने की संभावना को कम करने में सहायक हो सकता है.

व्रत में किन चीजों के साथ खाया जाता है?

अधिकतर लोग व्रत के दौरान साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, दही, आलू, फल और मूंगफली जैसे फलाहार में सेंधा नमक मिलाकर खाते हैं. इससे स्वाद भी बना रहता है और शरीर को जरूरी खनिज भी मिलते हैं.हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सेंधा नमक भी नमक ही है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. यदि किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर, किडनी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही नमक का सेवन करना चाहिए.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST