Live
Search
Home > हेल्थ > क्या सच में ‘विटामिन सी सीरम’ से रंग होता है गोरा? सोशल मीडिया के दावों की पूरी सच्चाई जानिए

क्या सच में ‘विटामिन सी सीरम’ से रंग होता है गोरा? सोशल मीडिया के दावों की पूरी सच्चाई जानिए

Vitamin C Serum for Glowing Skin: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति साफ और चमकती त्वचा चाहता है. कुछ लोग अब भी घरेलू उपाय अपनाते हैं, तो कई लोग बाजार में मिलने वाले महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: February 26, 2026 18:35:50 IST

Mobile Ads 1x1

Vitamin C Serum: आजकल हर कोई चमकती और साफ त्वचा चाहता है. कोई घरेलू नुस्खों पर भरोसा करता है तो कोई महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर,इन दिनों विटामिन सी सीरम काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसे लगाने से त्वचा गोरी और ज्यादा ब्राइट हो जाती है.यह एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को धूप, प्रदूषण और फ्री रेडिकल्स से बचाता है. यह हल्के दाग-धब्बे कम करने और स्किन को हेल्दी दिखाने में मदद कर सकता है, लेकिन प्राकृतिक रंग नहीं बदल सकता.अच्छा रिजल्ट पाने के लिए सही मात्रा में इस्तेमाल करें और दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

सच यही है – हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए संतुलित खानपान, धूप से बचाव और नियमित स्किनकेयर रूटीन सबसे जरूरी है.लेकिन क्या सच में यह स्किन का रंग बदल सकता है?

 विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

न्यूज़18 से बात करते हुए डॉ. युगल राजपूत, जो GSVM मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं, बताते हैं कि विटामिन सी  एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है. यह त्वचा को प्रदूषण, धूप और धूल से होने वाले नुकसान से बचाता है.हम जो विटामिन सी खाने के जरिए लेते हैं, वह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और उसका असर त्वचा पर भी दिखता है.सीरम लगाने से त्वचा पर हल्की चमक जरूर आती है, लेकिन यह असर स्थायी नहीं होता. कुछ समय बाद त्वचा अपने प्राकृतिक रंग में लौट आती है. यह मानना गलत है कि विटामिन सी सीरम त्वचा को स्थायी रूप से गोरा बना सकता है.डॉक्टरों का साफ कहना है कि किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट से आपका प्राकृतिक रंग नहीं बदला जा सकता, क्योंकि यह जेनेटिक होता है.

 इसके असली फायदे क्या हैं?

  •  हल्के दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है
  •  त्वचा को चमकदार बनाता है
  •  हल्का एंटी-एजिंग असर दे सकता है
  •  फ्री रेडिकल्स से त्वचा की रक्षा करता है
  • सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करें?

शुरुआत करने वालों को 10% से 15% Vitamin C वाला सीरम इस्तेमाल करना चाहिए.चेहरा साफ करने के बाद इसे लगाएं और फिर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

 सनस्क्रीन क्यों जरूरी है?

विटामिन सी लगाने के बाद त्वचा धूप के प्रति संवेदनशील हो सकती है. इसलिए दिन में बाहर निकलते समय अच्छा सनस्क्रीन लगाना जरूरी है. अगर सनस्क्रीन नहीं लगाएंगे तो पिग्मेंटेशन बढ़ सकता है और सीरम का असर कम हो सकता है.

 आखिर सच क्या है?

विटामिन सी सीरम  स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकता है, लेकिन यह स्किन का रंग नहीं बदलता.अच्छी स्किन के लिए सही खानपान, धूप से बचाव और नियमित स्किनकेयर रूटीन सबसे ज्यादा जरूरी है.सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय अपनी त्वचा के अनुसार सही फैसला लेना ही समझदारी है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है. इंडिया न्यूज सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

MORE NEWS

Home > हेल्थ > क्या सच में ‘विटामिन सी सीरम’ से रंग होता है गोरा? सोशल मीडिया के दावों की पूरी सच्चाई जानिए

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: February 26, 2026 18:35:50 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS