Vitamin C Serum for Glowing Skin: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति साफ और चमकती त्वचा चाहता है. कुछ लोग अब भी घरेलू उपाय अपनाते हैं, तो कई लोग बाजार में मिलने वाले महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं.
क्या सच में 'विटामिन सी सीरम' से रंग होता है गोरा?
Vitamin C Serum: आजकल हर कोई चमकती और साफ त्वचा चाहता है. कोई घरेलू नुस्खों पर भरोसा करता है तो कोई महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर,इन दिनों विटामिन सी सीरम काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसे लगाने से त्वचा गोरी और ज्यादा ब्राइट हो जाती है.यह एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को धूप, प्रदूषण और फ्री रेडिकल्स से बचाता है. यह हल्के दाग-धब्बे कम करने और स्किन को हेल्दी दिखाने में मदद कर सकता है, लेकिन प्राकृतिक रंग नहीं बदल सकता.अच्छा रिजल्ट पाने के लिए सही मात्रा में इस्तेमाल करें और दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
सच यही है – हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए संतुलित खानपान, धूप से बचाव और नियमित स्किनकेयर रूटीन सबसे जरूरी है.लेकिन क्या सच में यह स्किन का रंग बदल सकता है?
न्यूज़18 से बात करते हुए डॉ. युगल राजपूत, जो GSVM मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं, बताते हैं कि विटामिन सी एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है. यह त्वचा को प्रदूषण, धूप और धूल से होने वाले नुकसान से बचाता है.हम जो विटामिन सी खाने के जरिए लेते हैं, वह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और उसका असर त्वचा पर भी दिखता है.सीरम लगाने से त्वचा पर हल्की चमक जरूर आती है, लेकिन यह असर स्थायी नहीं होता. कुछ समय बाद त्वचा अपने प्राकृतिक रंग में लौट आती है. यह मानना गलत है कि विटामिन सी सीरम त्वचा को स्थायी रूप से गोरा बना सकता है.डॉक्टरों का साफ कहना है कि किसी भी स्किनकेयर प्रोडक्ट से आपका प्राकृतिक रंग नहीं बदला जा सकता, क्योंकि यह जेनेटिक होता है.
शुरुआत करने वालों को 10% से 15% Vitamin C वाला सीरम इस्तेमाल करना चाहिए.चेहरा साफ करने के बाद इसे लगाएं और फिर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
विटामिन सी लगाने के बाद त्वचा धूप के प्रति संवेदनशील हो सकती है. इसलिए दिन में बाहर निकलते समय अच्छा सनस्क्रीन लगाना जरूरी है. अगर सनस्क्रीन नहीं लगाएंगे तो पिग्मेंटेशन बढ़ सकता है और सीरम का असर कम हो सकता है.
विटामिन सी सीरम स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकता है, लेकिन यह स्किन का रंग नहीं बदलता.अच्छी स्किन के लिए सही खानपान, धूप से बचाव और नियमित स्किनकेयर रूटीन सबसे ज्यादा जरूरी है.सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय अपनी त्वचा के अनुसार सही फैसला लेना ही समझदारी है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है. इंडिया न्यूज सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…