होम / टॉयलेट सीट से भी ज्यादा खतरनाक है किचन में मौजूद ये चीज, तुरंत फेंक दें बाहर, कर देगा किडनी फेल!

टॉयलेट सीट से भी ज्यादा खतरनाक है किचन में मौजूद ये चीज, तुरंत फेंक दें बाहर, कर देगा किडनी फेल!

Babli • LAST UPDATED : September 20, 2024, 10:56 am IST

Causes Of Kidney Failure

India News (इंडिया न्यूज), Causes Of Kidney Failure: आपका घर आपकी सेहत के लिए सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। इसलिए हमें अपने घर को साफ रखना चाहिए, ताकि हम बीमारियों से दूर रह सकें। लेकिन घर में एक चीज ऐसी भी है जो बैक्टीरिया फैला सकती है और आपको बीमार कर सकती है। वो चीज और कोई नहीं आपके किचन में मौजूद स्पंज है जो बर्तन साफ ​​करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस स्पंज में क्यूबिक मीटर 54 बिलियन बैक्टीरिया फैलाने की क्षमता होती है। एक स्पंज पूरे घर में बैक्टीरिया फैला सकता है। ये टॉयलेट सीट से भी ज्यादा खराब है।

  • खतरनाक है किचन में मौजूद ये चीज
  • बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियाँ

अयोध्या भेजे गए 1 लाख लड्डुओं में भी मिला था जानवरों की चर्बी? एक रिपोर्ट से खुल गई पोल!

खतरनाक है किचन में मौजूद ये चीज

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आपके किचन में मौजूद स्पंज पूरे घर में बैक्टीरिया फैला सकता है। इसलिए ये किचन की सबसे खराब चीज है। स्पंज में प्रति क्यूबिक सेंटीमीटर 54 बिलियन बैक्टीरिया तक हो सकते हैं। बैक्टीरिया घर की पूरी सतह को कवर कर सकते हैं। जब आप नंगे पैर इस पर चलते हैं, तो ये बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और आपको कई बीमारियाँ दे सकते हैं। रिसर्च में कहा गया है की स्पंज में छिद्र होते हैं, उनमें बैक्टीरिया रहते हैं। बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती रहती है। अगर स्पंज को ठीक से साफ नहीं किया जाता है, तो बैक्टीरिया घर के कोनों तक फैल सकते हैं। इससे निमोनिया, मेनिन्जाइटिस, रक्त विषाक्तता और किडनी फेलियर हो सकता है।

भारत के इस स्टेट में सबसे ज्यादा होता है कंडोम का इस्तेमाल, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियाँ

कैम्पिलोबैक्टर – अगर यह बैक्टीरिया शरीर में घूस जाता है, तो यह दस्त, बुखार, पेट दर्द का कारण बन सकता है।

एंटरोबैक्टर – कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग इन बैक्टीरिया के प्रति संवेदनशील होते हैं। ये बैक्टीरिया निमोनिया का कारण बनते हैं।

ई. कोली – ई. कोली बैक्टीरिया के संक्रमण से पेट में ऐंठन होती है। यह दस्त का कारण बनता है और गंभीर मामलों में, बैक्टीरिया किडनी फेलियर का कारण बन सकता है।

क्लेबसिएला – क्लेबसिएला बैक्टीरिया एंटीबायोटिक दवाओं से ठीक नहीं होता है। यह निमोनिया और मूत्र मार्ग में संक्रमण का कारण बन सकता है।

वर्क लोड के कारण जान गंवाने वाली महिला CA की सहकर्मी ने किया बड़ा खुलासा, बताई ऑफिस की सच्चाई

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT